यवनिका

यवनिका के अर्थ :

यवनिका के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए: 'जवनिका'

यवनिका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a curtain
  • drop-scene

यवनिका के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कनात
  • परदा
  • नाटक का परदा, एक प्रकार का मोटा कपड़ा जिससे कोई स्थान आदि घेरते हैं

    विशेष
    . प्राचीन काल में नाटक के परदे संभवतः यवन देश से आए हुए कपड़े से बनते थे, इसीलिए इनको यवनिका कहते थे। आधुनिक अनेक पंडितों के शोधानुसार शुद्ध संस्कृत शब्द 'जवनिकी' है। 'राजशेखर' की 'कर्पूरमंजरी' में प्रयुक्त 'जवनिकांतर' के संस्कृतीकरण की भ्रांति से 'यवनिका' शब्द बना और चल पड़ा। इसका यवन शब्द से संबंध नहीं मानते।

    उदाहरण
    . यवनिका के उठते ही सभी रंगकर्मी मंच पर दृष्टिगत हुए।

यवनिका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा