dal meaning in hindi
दल के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
किसी वस्तु के उन दो सम खंडों में से एक जो एक-दूसरे से स्वभावतः जुड़े हुए हों पर जरा सा दबाब पड़ने से अलग हो जायँ
उदाहरण
. चने, अरहर मूँग, उरद, मसूर, चिएँ इत्यादि के दो दल जो चक्की में दलने से अलग हो जाते हैं। - पार्टी
-
पौधों का पत्ता, पत्र
उदाहरण
. तुलसीदल। - समूह; झुंड; टोली; गिरोह
- तमाल-पत्र
- सेना; फ़ौज का दस्ता
-
फूल की पंखुड़ी
उदाहरण
. जय-जय अमल कमलदल लोचन। - पौधे का छोटा कोमल पत्ता या फूल की पंखुड़ी, जैसे- तुलसीदल, कमलदल
- समूह, झुंड, गिरोह
- दाने का आधा भाग
-
सेना, फ़ौज
उदाहरण
. सेना का एक दल अपने अभियान पर जा रहा है। - परत की तरह फैली हुई वस्तु की मोटाई।
-
गुट, संगठन, पार्टी
उदाहरण
. वह दल में बाद में शामिल हो गई। -
लोगों का वह समूह जिनके पास प्रभावी कार्यों को करने की शक्ति या दमखम हो
उदाहरण
. वह एक दल में शामिल होना चाहता है । -
मयूरपुच्छ
उदाहरण
. दल कहिए नृप को कटक, दल पत्रन को नाम, दल बरही के चंद सिर धरे स्याम अभिराम। -
किसी कार्य या उद्देश्य की सिद्धि के लिए बना लोगों का समूह
उदाहरण
. आजकल समाज में नित्य नये-नये दलों का उदय हो रहा है । - पटरी के आकार की किसी वस्तु की मोटाई, परत की तरह फैली हुई किसी चीज़ की मोटाई
-
किसी वस्तु के उन समान खंडों में से प्रत्येक जो परस्पर जुड़े हों पर दबाव पड़ने पर अलग हो जाते हों
उदाहरण
. अरहर, चने आदि में दो दल होते हैं । - अस्त्र के ऊपर का आच्छादन, कोष, म्यान
-
किसी विशेष मत का समर्थन करने वाले लोगों का समूह
उदाहरण
. आप किस दल से हैं । - धन
-
लोगों का वह समूह जो किसी विशेष कार्य जैसे कि किसी विषय पर विचार-विमर्श करने या योजना बनाने या किसी प्रतियोगिता के निर्णायक बनकर एकत्रित हुए हों
उदाहरण
. वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक दल ने अपना निर्णय आयोजक को भेज दिया है । - जल में होने वाला एक तृण
-
लोगों या दलों का एक अनधिकारिक समूह
उदाहरण
. हमारे विद्यालय का बुद्धिमान दल आज फिल्म देखने जा रहा है । - अंश, टुकड़ा, खंड
- एक जाति के जंगली स्तनपायियों का समुदाय जो साथ रहते हैं
- किसी का आधा अंश, अर्धांश
- आनंद प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए लोगों का समूह
- वृक्षविशेष
- किसी विशेष कार्य, प्रदर्शन, व्यवसाय आदि के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह
- इक्ष्वाकुवंशी परीक्षित राजा के एक पुत्र जिनकी माता मंडूकराज की कन्या थी
- फूलों का वह रंगीन पटल जिसके खिलने या छितराने से फूल का रूप बनता है
- पेड़-पौधों में होने वाला विशेषकर हरे रंग का वह पतला, हल्का अवयव जो उसकी टहनियों से निकलता है
- एक जगह पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ
- किसी वस्तु के उन दो सम खंडों में से हर एक जो एक दूसरे से स्वभावतः जुड़े हों पर जरा-सा दबाव पड़ने से अलग हो जायँ। जैसे-अरहर, उरद, चने आदि के दानों के दो दल
- पौधों के कोमल छोटे पत्ते। जैसे-तुलसी-दल
दल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदल के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदल के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a party
- group
- team
- troop
- swarm
- herd
- petal
- leaf
- thickness of layers etc.
- used in compound words as the second member to denote multitude
- टिड्डी-दल, सैनिक-दल
दल के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पत्ता, तुलसीदल, निमंत्रण (कथा का)
संज्ञा
- गिरोह
दल के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पत्ता, तुलसीदल 2. फूल की पंखुड़ी
- समूह, गुट, झुंड 2. गिरोह, टोली 3. फौज का दस्ता
दल के कुमाउँनी अर्थ
पुल्लिंग
- चट्टान, पथरीली भूमि, पठार
दल के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सामूहिक रूप से कार्य करने वालों का संगठन; हिस्सा, समूह, संगठन, पार्टी
Noun, Masculine
- group, party, detachment,association, team.
दल के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- गिरोह
दल के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- फल में गूदे की मोटाई, गिरोह, पत्ता
दल के मगही अर्थ
संज्ञा
- समूह, मंडली, सशस्त्र बल का जत्था; पेड़ का पत्ता; दाल आदि का भाग; फूल की पंखुड़ी; परतदार वस्तु के परतों की मोटाई
दल के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- झुण्ड, मण्डली, गुट, पार्टी
- सङ्घटित समवाय, पार्टी
- चेखान
- (साधुक भाषामे) भोज, निमन्त्रण
- अर्धक, द्विधाकृत खण्ड, टुकड़ा
- गादि, गुहा (बाँस आदिमे)
Noun
- band, batch, group, gang.
- party.
- clod of earth.
- feast,
- half and half a piece.
- पत्ती, पँखुरी: पात।
- petal, leaf.
- pith, pulp.
अन्य भारतीय भाषाओं में दल के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
दल - ਦਲ
खंभडी - ਖੰਭਡੀ
पंखडी - ਪੰਖਡੀ
गुजराती अर्थ :
दळ - દળ
पांखड़ी - પાંખડી
उर्दू अर्थ :
गिरोह - گروہ
बर्ग-ए-गुल - برگ گل
पंखडी - پنكھڑی
कोंकणी अर्थ :
पाकळी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा