chhuTTii meaning in hindi
छुट्टी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- छुटकारा, मुक्ति, रिहाई, जैसे,—बिना लगान दिए छुट्टी नहीं है, क्रि॰ प्र॰—देना, — पाना, —मिलना, —होना
- पद से हटाया जाना, पदच्युति
- वह समय किसमें कोई कार्य न हो, काम से खाली वक्त या समय, अवकाश, फुरसत, जैसे—(क) आजकल मेरे सिर इतना काम है कि खाने पीने तक की छुट्टी नहीं, (ख) उसने तीन महीने की छुट्टी ली है, क्रि॰ प्र॰—देना, —पाना, —मिलना, —लेना
- कहीं से चलने या जाने की अथवा इसी प्रकार के और किसी काम की अनुमति या आज्ञा
- वह दिन जिसमें नियत कार्य बंद रहे, कार्यालय या स्कूल के बंद रहने का दिन, तातील, जैसे,—आज स्कूल में छुट्टी है
-
काम बंद रहने का वह दिन जिसमें नियमित रूप से लोग काम पर उपस्थित नहीं रहते
उदाहरण
. भारत सरकार ने रविवार को छुट्टी घोषित की है । - काम से छुड़ाए जाने की क्रिया, मौकूफी
-
कार्य करने के समय की समाप्ति
उदाहरण
. आज शाम छुट्टी के बाद मैं आपसे मिलूँगा । - प्रस्थान करने की अनुमति, जाने की आज्ञा, जैसे—अब छुट्टी दिजिए, बहुत देर हो रही है
-
छूटने या छोड़े जाने की क्रिया
उदाहरण
. इस काम से मुझे छुट्टी नहीं मिल पा रही है । - भाँड़ों का चुटकुला
-
वह दिन जिसमें काम पर से अनुपस्थित रहने की स्वीकृति मिली हो
उदाहरण
. घर जाने के लिए मेरी पंद्रह दिन की छुट्टी मंजूर हो गई है । - किसी के काम न करने या काम पर उपस्थित न होने की क्रिया
- वह समय जब कोई काम न हो अथवा खाली समय
- छुटने या छोड़े जाने की क्रिया या भाव। छुटकारा। जैसे-चलो, इस काम से भी छुट्टी मिली
- कोई काम कर चुकने के उपरान्त अथवा कुछ निश्चित समय तक काम करने के उपरान्त मिलनेवाला अवकाश। जैसे-भोजन करने के लिए दस मिनट की छुट्टी मिलती है
छुट्टी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएछुट्टी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएछुट्टी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- leave
- holiday
- release
- permission to leave
छुट्टी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अवकाश, छुटकारा, मुक्ति
छुट्टी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- छुट्टी
छुट्टी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- छुटकारा. 2. अवकाश काल. 3. फुरसत. 4. आये हुए को जाने की अनुमति 5. बंद रहने का दिन, तातील
छुट्टी के कुमाउँनी अर्थ
छुट्टि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अन्ध्याय, छुटकारा, अवकाश; 'छुटि हैगे'-समाप्त हो गया
छुट्टी के गढ़वाली अर्थ
छुट्टी के बुंदेली अर्थ
छुटी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मुक्ति, अवकाश चलने या जाने की अनुमति
छुट्टी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- फुरसति
- अवकाश
- `मुक्ति, छूटि
Noun
- leasure, recess.
- leave, off-day, holy day, vacation.
- relief.
अन्य भारतीय भाषाओं में छुट्टी के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
छुट्टी - ਛੁੱਟੀ
इजाज़त - ਇਜਾਜ਼ਤ
गुजराती अर्थ :
रजा - રજા
छुट्टी - છુટ્ટી
परवानगी - પરવાનગી
उर्दू अर्थ :
छुट्टी - چھٹی
तातील - تعطیل
रुख़्सत - رخصت
इजाज़त - اجازت
रिहाई - رہائی
कोंकणी अर्थ :
सुट्टी
रज़ा
परवानगी
सुरो
सुरी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा