ghernaa meaning in hindi
घेरना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
चारो ओर से हो जाना, चारों ओर से छेंकना, सब ओर से आबद्ध करके मंडल या सीमा के अंदर लाना, बाँधना
उदाहरण
. दुर्ग को खाई चारो ओर से घेरे है। . इस स्थान को टट्टियों से घेर दो। . इतना अंश लकीर से घेर दो। -
चारो ओर से रोकना , आक्रांत करना , छेंकना , ग्रसना
उदाहरण
. बाल बिहाल वियोग की घेरी । . गैयन घेरि सखा सब जाए । — सूर (शब्द॰) । . धरम सनेह उभय मति घेरी । भइ गति साँप छुछुंदरि केरी । — मानस, २ ।५५ । - गाय आदि चौपायों की चराई करना , चराने का काम अपने उपर लेना , चराना
- किसी कार्य के लिए चारों तरफ़ से दबाव बनाकर विवश करना
- किसी स्थान को अपने अधिकार में रखना , स्थान छेंकना या फँसाए रखा
-
चारों ओर से रोकना या घेरे में लाना
उदाहरण
. श्याम अपने बगीचे को कँटीले तारों से घेर रहा है । . हमारे सैनिकों ने कुछ शत्रु सैनिकों को घेरा है । - सेना का शत्रु के किसी नगर या दुर्ग के चारों ओर आक्रमण के लिये स्थित होना , चारों ओर से अधिकार करने के लिये छेंकना
- किसी कार्य के लिये किसी के पास बार बार जाकर अनुरोध या विनय करना , खुशामद करना , जैसे,— हमको क्यों घेरते हो; हम इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते
- किसी वस्तु के चारों ओर पंक्ति के रूप में कोई चीज या कुछ चीजें खड़ी करना, जैसे-दीवार आदि बनाकर अथवा पेड़-पौधे उगाकर कोई स्थान घेरना
- किसी वस्तु, विंदु आदि के चारों ओर घेरा या वृत्त बनाना, जैसे-लाल स्याही से घेरे हुए शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है
घेरना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएघेरना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to besiege
- to encircle
- to hem in
- to blockade
- to confine
घेरना के बुंदेली अर्थ
सकर्मक क्रिया
- चारों ओर से घेरना, पीछे फिरना, खुशामद करना
अन्य भारतीय भाषाओं में घेरना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
घेरना - ਘੇਰਨਾ
बलगणा - ਬਲਗਣਾ
गुजराती अर्थ :
घेरवुं - ઘેરવું
जग्या पचावी पाडवी - જગ્યા પચાવી પાડવી
उर्दू अर्थ :
घेरना - گھیرنا
कोंकणी अर्थ :
घेरो घालप
घेरावप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा