nahaanaa meaning in hindi
नहाना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; अकर्मक क्रिया
-
बहती हुई धार के नीचे या सिर पर से पानी डालकर शरीर को स्वच्छ करने या उसकी शिथिलता दूर करने के लिए उसे धोना, पानी के स्रोत में, स्नान करना
विशेष
. शरीर में जितने रोमकूप हैं, नहाने से उन सबका मुँह खुल और साफ़ हो जाता है और शरीर की थकावट दूर हो जाती है। भारत सरीखे गरम देशों में लोग नित्य सवेरे उठकर शौच आदि से निवृत्त होकर नहाते हैं और कभी सवेरे और संध्या दोनों समय नहाते हैं। पर ठंडे देशों के लोग प्रायः नित्य नहीं नहाते, सप्तावार में एक या दो बार नहाते हैं। -
रजोधर्म से निवृत्त होने पर स्त्री का स्नान करना
उदाहरण
. प्रायः स्त्रियाँ तीन दिन के बाद नहाती हैं। -
किसी तरल पदार्थ से सारे शरीर का आलुप्त हो जाना, शराबोर हो जाना, बिल्कुल तर हो जाना, जैसे— पसीने से नहाना, ख़ून से नहाना
विशेष
. इस अर्थ में 'नहाना' शब्द के साथ प्रायः 'उठाना' या 'जाना' संयोज्य क्रिया लगाई जाती है।उदाहरण
. तुम तो पसीने से नहा गये!। -
प्रकाश से भर जाना
उदाहरण
. हर शाम पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाता है। -
शरीर साफ़ करने के लिए उसे जल से धोना
उदाहरण
. दादाजी ठंड के दिनों में गुनगुने पानी से नहाते हैं।
हिंदी ; सकर्मक क्रिया
-
नाधना
उदाहरण
. सूरत निरत के बैल नहायन, जोत खेत निर्बानी। दुबिधा दूब छोलकर बाहर, बोया नाम की धानी।
नहाना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएनहाना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएनहाना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएनहाना से संबंधित मुहावरे
नहाना के अँग्रेज़ी अर्थ
Intransitive verb
- to bathe, to take a bath
नहाना के हरियाणवी अर्थ
नहाणा
अकर्मक क्रिया
- स्नान करना
- भार- मुक्त होना (व्यंजना में प्रयुक्त )
अकर्मक क्रिया
- दे. नहाणा
अन्य भारतीय भाषाओं में नहाना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
नहाउणा - ਨਹਾਉਣਾ
गुजराती अर्थ :
नाहवुं - નાહવું
उर्दू अर्थ :
नहाना - نہانا
कोंकणी अर्थ :
न्हावप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा