caashanii meaning in hindi
- अथवा - चासनी
- देखिए - चाशनी
चाशनी के हिंदी अर्थ
फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- खाने की चीज़ से चखने के लिए निकाला गया अंश; चखने की चीज़; चास
- चीनी, मिस्री या गुड़ का रस जो आँच पर चढाकर गाढ़ा और मधु के समान लसीला किया गया हो , शीरा
- चीनी, गुड़ या मिश्री आदि को आँच पर चढ़ाकर बनाया गया गाढ़ा घोल; शीरा
- चाशनी
- किसी वस्तु में थोड़े से मीठे आदि की मिलावट , जैसे,—तमाकू में खमीरे की चाशनी , क्रि॰ प्र॰—देना
- चीनी आदि को पकाकर बनाया हुआ वह घोल जिसमें डुबाकर मिठाइयाँ रखी जाती हैं
- चसका , मजा , जैसे,—अब उसे इसकी चाशनी मिल गई है
-
नमूने का सोना जो सुनार को गहने बनाने के लिये सोना देनेवाला गाहक अपने पास रखता है और जिससे वह बने हुए गहने के सोने का मिलान करता है
विशेष
. जब किसी सोनार को बहुत सा सोना जेवर बनाने के लिये दिया जाता है तब बनानेवाला उसमें का थोडा सा ( लगभग १ माशा) सोना निकालकर अपने पास रख लेता है और जब सोनार जेवर बनाकर लाता है तब वह उस जेवर के सोने को कसौटी पर कसकर अपने पास नमूने से मिलाता है । यदि जेवर का सोना नमूने से न मिला तो समझा जाता है कि सुनार ने सोना बदल लिया या उसमें कुछ मिला दिया । - खाने से पहले चखकर देखी जानेवाली चीज या उसका कोई अंश, खाने की चीज का नमूना
चाशनी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचाशनी से संबंधित मुहावरे
चाशनी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- treacle
- a viscous state of syrup
चाशनी के अंगिका अर्थ
चासनी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- घोल, मिश्री चीनी अथवा गुड़ का अग्नि पर पकाकर गाढा किया हुआ
चाशनी के अवधी अर्थ
चासनी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चाशनी
चाशनी के कुमाउँनी अर्थ
चासणि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चीनी, गुड़, आदि का गाढ़ा घोल, शर्करायुक्त करने के लिए बना राब का घोल, ऐसे घोल से भरा कढ़ाह
चाशनी के गढ़वाली अर्थ
चाशणि, चाशणी, चासणी, चासणि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक बड़ी कढ़ाई; चीनी का पकाया गया गाढ़ा घोल जिसमें जलेबी आदि डुबोये जाते है
Noun, Feminine
- a large cauldron; a syrup.
चाशनी के बज्जिका अर्थ
चासनी
संज्ञा
- चीनी पानी को उबालकर मिठाई बनाने हेतु तैयार मिश्रण
चाशनी के बुंदेली अर्थ
चासनी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- शक्कर या गुड़ का सीरा, सोने के आभूषणों में प्रयुक्त सोने का नमूने के लिए दिया जाने वाला टुकड़ा
चाशनी के ब्रज अर्थ
चासनी
स्त्रीलिंग
- चाशनी
चाशनी के मगही अर्थ
चासनी
फ़ारसी ; संज्ञा
- चीनी, मिश्रि या गुड़ पकाकर बनाया गया रस, शीरा
चाशनी के मैथिली अर्थ
चासनी
संज्ञा
- चीनीक सिरका
Noun
- treacle, syrup of sugar.
चाशनी के मालवी अर्थ
चासणी, चासनी
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- शकर या गुड़ आदि में पानी डालकर मिठाई के लिये चासनी तैयार करना।
चाशनी के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. चासणी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा