postaa meaning in hindi
पोस्ता के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक पौधा जिसके डोडों से अफ़ीम तैयार की जाती है
विशेष
. यह पौधा दो-ढाई हाथ ऊँचा होता है। पत्तियाँ भाँग या गाँजे की पत्तियों की तरह कटावदार पर बहुत बड़ी और सुंदर होती हैं। डंठलों में रोइयाँ सी होती हैं। फागुन चैत में पौधा फूलने लगता है। पौधे के बीचोंबीच से एक लंबी पतली नाल (डंठी) ऊपर की ओर जाती है जिसके सिरे पर चार-पाँच पँखुड़ियों का कटोरे के आकार का बहुत सुंदर गोल फूल लगता है। फ़ारस और हिंदुस्तान में जो पोस्ता बोया जाता है उसका फूल भी सफे़द और बीज के दाने भी सफे़द होते हैं, पर रूम के राज्य में जो पोस्ता होता है उसके फूल प्याजी रंग के और दाने काले होते हैं। बहुत चटकीले लाल फूल वाले पौधे को ही 'गुलेलाला' कहते हैं जिसकी सुंदरता का फ़ारसी के कवियों ने इतना वर्णन किया है और जो शोभा के लिए बगीचों में लगाया जाता है। फूल के बीच में एक घुंडी सी होती है जिसमें इधर-उधर की किरनों के सिरों पर पराग होता है । पंखुड़ियों के झड़ जाने पर घुंडी बढ़कर डोडे (ढेंढ़) के रूप में हो जाती है। इसी को पोस्ते का डोडा या ढेढ़ कहते हैं।उदाहरण
. उसने अपने घर के पिछवाड़े अफ़ीम लगाई है। -
अफ़ीम के पौधे का डोडा
उदाहरण
. पोस्त से अफ़ीम निकालते हैं। -
पोस्ते का दाना
उदाहरण
. पोस्ते का उपयोग मसाले के रूप में होता है।
पोस्ता के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a plant that produces opium
- a poppy plant
पोस्ता के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अफ़ीम का पौधा
पोस्ता के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अफ़ीम का फल
पोस्ता के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक पौधा जिसके डोडों से अफ़ीम बनती है
पोस्ता के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अफ़ीम का पौधा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली
रजिस्टर कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा