भिड़ना

भिड़ना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

भिड़ना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • एक चीज का बढ़कर दूसरी चीज से टक्कर खाना, टकराना
  • किसी व्यक्ति से लड़ने या विवाद करने के लिए दृढ़तापूर्वक उससे जूझना या सवाल-जवाब करना

    उदाहरण
    . खेल-खेल में बच्चे आपस में भिड़ गए ।

  • टकराना
  • लड़ना, झगड़ना, लड़ाई करना
  • खिड़की, दरवाजे आदि के दोनों पल्लों का इस प्रकार एक दूसरे से सटना कि मार्ग बन्द हो जाय

    उदाहरण
    . तेज़ हवा से दरवाज़ा भिड़ गया ।

  • आपस में लड़ाई-झगड़ा करना
  • समीप पहुँचना, पास पहुँचना, नजदीक होना, सटना, ४ प्रसंग करना, मैथुन करना, (बाजारू), संयो॰ क्रि॰—जाना, —पड़ना
  • वेग से किसी पर टूट पड़ना

    उदाहरण
    . कुश्तीबाज़ आपस में भिड़ गए ।

  • गुथना
  • किसी काम में दृढ़तापूर्वक लगना या जी लगाकर योग देना
  • सटना
  • चीजों का परस्पर एक दूसरे से ज़ोर से टक्कर खाना
  • किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न करना
  • परस्पर विरुद्ध दिशा में चलनेवाली चीजों का एक दूसरे से टकराना, जैसे-गाड़ियों, मोटरों या साइकिलों का भिड़ना
  • आपस में इस प्रकार मिलना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे को स्पर्श करें
  • प्राणियों के संबंध में एक दूसरे से पूरी शक्ति से लड़ना, जैसे-सांड़ों का भिड़ना
  • स्त्री के साथ पुरुष का समागम करना

भिड़ना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to collide
  • to clash, to quarrel
  • see भेड़ना

भिड़ना के हरियाणवी अर्थ

भिड़णा, भिड़ना

अकर्मक क्रिया

  • टकराना
  • लड़ना
  • पशुओं का लड़ना, 4 दरवाज़े का बंद होना, सटना
  • तुक मिलना, उपमा सटीक बैठना
  • संयोग से भेंट होना, 7, विचार-साम्य होना

विशेषण

  • वह जो भिड़े या टकराए
  • झगड़ालू

अकर्मक क्रिया

  • दे. भिड़णा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा