पनचक्की

पनचक्की के अर्थ :

पनचक्की के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी के बहाव की शक्ति से चलने वाली चक्की

    विशेष
    . प्रायः लोग नदी या नहर आदि के किनारे जहाँ पानी का वेग कुछ अधिक होता है, कोई चक्की या दूसरी कल लगा देते हैं और उसका संबंध एक ऐसे बड़े चक्कर के साथ कर देते हैं जो बहते हुए जल में प्रायः आधा डूबा रहता है । जब बहाव के कारण वह चक्कर घूमता है तब उसके साथ संबंध करने के कारण वह चक्की या कल चलने लगती है । और इस प्रकार केवल पानी के बहाव के द्वारा ही सब काम होता है ।

    उदाहरण
    . पनचक्की का उपयोग दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है ।

पनचक्की के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a water-mill

पनचक्की के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी के वेग से चलाई जाने वाली चक्की

पनचक्की के कन्नौजी अर्थ

  • पानी के बहाव की शक्ति से चलने वाली चक्की

पनचक्की के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आटा पीसने का यंत्र, यंत्र चलित चक्की
  • आटा पीसने का यंत्र चलित चक्की

पनचक्की के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • पानी के जोर से चलने वाला कल, यंत्र या चक्की

पनचक्की के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • पानी के वेग से चलने वाली चक्की या कल।

पनचक्की के हरियाणवी अर्थ

पणचक्की

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पवन-चक्की

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. पणचक्की

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा