छींकना

छींकना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - छीँकना

छींकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • नथुनों में खुजली के कारण तेज़ी से साँस बाहर आना जिससे ज़ोर की ध्वनि हो, चुनचुनाहट पैदा करने वाली या श्वास क्रिया में बाधक तत्व को निकालने के लिए भीतर की वायु का वेग और आवाज़ के साथ बाहर आना, नाक और मुँह से वेग के साथ वायु निकालना जिससे शब्द होता है

    उदाहरण
    . सर्दी के कारण राधिका बार-बार छींक रही है। . जसुमति चली रसोई भीतर तबहिं ग्वालि इक छींकी।

छींकना से संबंधित मुहावरे

छींकना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to sneeze, to sternutate

छींकना के हरियाणवी अर्थ

छींकणा

अकर्मक क्रिया

  • छींक लेना
  • अपशकुन करना
  • बाधा उत्पन्न करना

विशेषण

  • जो हर समय छींके

अकर्मक क्रिया

  • दे. छींकणा

अन्य भारतीय भाषाओं में छींकना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

निच्छणा - ਨਿੱਚਣਾ

कोंकणी अर्थ :

शिंकप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा