baa.ndhnaa meaning in hindi
बाँधना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
रस्सी, तागे, कपड़े आदि की सहायता से किसी पदार्थ को बंधन में करना, रस्सी, डोरे आदि की लपेट में इस प्रकार दबा रखना कि कहीं इधर-उधर न हो सके, कसने या जकड़ने के लिए किसी चीज़ के घेरे में लाकर गाँठ देना, जैसे— हाथ पैर बाँधना, घोड़ा बाँधना
उदाहरण
. उसने पेड़ पर झूला बाँधा। -
रस्सी, तागा आदि किसी वस्तु में लपेटकर दृढ़ करना जिससे वह वस्तु अथवा रस्सी या तागा इधर-उधर हट या सरक न सके, कसने या जकड़ने के लिए रस्सी आदि लपेटकर उसमें गाँठ लगाना, जैसे— रस्सी बाँधना, ज़ंजीर बाँधना
उदाहरण
. उसने अपने सिर पर पगड़ी बाँधी। . वह लकड़ियों को बाँध रहा है। - कपड़े आदि के कोनों को चारों ओर से बटोरकर और गाँठ देकर मिलाना जिसमें संपुट सा बन जाय, जैसे— गठरी बाँधना
-
तारों ओर से बटोरे या लपेटे हुए कपड़े के भीतर करना
उदाहरण
. यह धोती गठरी में बाँध लो। - कै़द करना, पकड़कर बंद करना
-
नियम, प्रभाव, अधिकार, प्रतिज्ञा या शाथ आदि की सहायता से मर्यादित रखना, ऐसा प्रबंध या निश्चय कर देना जिससे किसी को किसी विशेष प्रकार से व्यवहार करना पड़े, पाबंद करना
उदाहरण
. आपको तो उन्होंने वचन लेकर बाँध लिया है। . सब लोग एक ही नियम से बाँध लिए गए। -
मंत्र तंत्र आदि की सहायता से अथवा और किसी प्रकार प्रभाव, शक्ति या गति आदि को रोकना
उदाहरण
. वह देखते ही साँप को बाँध देते हैं, उसे अपनी जगह से आगे बढ़ने ही नहीं देते। . आजकल पानी नर्ही बरसता मालूम पड़ता है कि किसी ने बाँध दिया है। - प्रेमपाश में बद्ध करना
- ऐसा करना जिससे कोई वस्तु किसी रूप में स्थिर रहे या कोई बात बराबर हुआ करे, नियत करना, मुक़र्रर करना, जैसे— हद बाँधना, महसूल बाँधना, महीना बाँधना
-
पानी का बहाव रोकने के लिए बाँध आदि बनाना
उदाहरण
. बाँध बनाने के लिए नदी को बाँधते हैं। -
चूर्ण आदि को हाथों से दबाकर पिंड के रूप में लाना, जैसे— लड्डू बाँधना, गोली बाँधना
उदाहरण
. भाभी बेसन के लड्डू बाँध रही हैं। - मकान आदि बनाना, जैसे— घर बाँधना
- किसी विषय का, वर्णन आदि के लिए, ढाँचा या स्थूल रूप तैयार करना, रचना के लिए सामग्री जोड़ना, उपक्रम करना, योजना करना, न्यास करना, बैठाना, बंदिश करना, जैसे— रूपक बाँधना, मजमून बाँधना
- क्रम या व्यवस्था आदि ठीक करना, जैसे— क़तार बाँधना
- ठीक करना, दुरुस्त करना, मन में बैठाना, स्थिर करना, जैसे— मंसूबा बाँधना
- किसी प्रकार का अस्त्र या शस्त्र आदि साथ रखना, जैसे— हथियार बाँधना, तलवार बाँधना
- किसी कार्य की दृष्टि से लोगों को इकट्ठा करना, जैसे— दल बाँधना, गोल बाँधना
- संपुटित करना, एक में करना, मिलाना, जैसे— हाथ बाँध कर निवेदन करना
- किसी एक बिंदु या स्थान पर केंद्रित करना, जैसे— दीठ बाँधना
- गठरी, बिस्तर आदि को लपेटना, कसना, समेटना
- गतिहीन करना
- शक्ति, प्रभाव नष्ट कर देना
- भाव या विचार को गद्य या पद्य रचना का रूप देना
-
अंगों या अवयवों को संजोना या जोड़ना
उदाहरण
. उसने वहीं तुरंत एक नई बंदिश बाँधी। -
ऐसी व्यवस्था करना जिसमें एक निश्चित समय पर एक निश्चित मात्रा में कोई वस्तु धन आदि के बदले प्राप्त हो
उदाहरण
. मैंने दो किलो दूध बाँधा है। -
कुछ विशिष्ट प्रकार की वास्तु-रचना तैयार करना
उदाहरण
. लोग कुआँ, घर, नया पुल आदि बाँधते हैं। -
किसी व्यक्ति को बंधन में डालना
उदाहरण
. मैंने सालभर के लिए दो नौकर बाँधे हैं। -
कोई ऐसा काम करना जिससे दूसरा, किसी रूप में अधिकार या वश में आ जाए अथवा विवश हो जाए
उदाहरण
. उसने अपने सहपाठी को प्रेमसूत्र में बाँध लिया है। -
पुस्तक के पन्नों की इस प्रकार सिलाई करना कि वे एक ओर से आपस में जुड़े रहें या अलग-अलग न होने पाएँ तथा उनके ऊपर से दफ्ती आदि लगाना
उदाहरण
. ज़िल्दसाज़ पुस्तक बाँध रहा है। - रखना
- बाँधने या बनाने का काम
बाँधना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबाँधना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबाँधना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअन्य भारतीय भाषाओं में बाँधना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
बन्नहणा - ਬੱਨਹਣਾ
गुजराती अर्थ :
बांधवुं - બાંધવું
पेक करवुं - પેક કરવું
उर्दू अर्थ :
बाँधना - باندھنا
कोंकणी अर्थ :
बांधप
पैक करप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा