dariyaa.ii gho.Daa meaning in hindi

दरियाई घोड़ा

दरियाई घोड़ा के अर्थ :

दरियाई घोड़ा के हिंदी अर्थ

फ़ारसी, हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • गैंडे की तरह का मोटी खाल का एक जानवर जो अफ्रिका में नदियों के किनारे की दलदलौ और झाड़ियों में रहता हैं

    विशेष
    . इसके पैरों में खुर के आकार की चार चार उँगलिया होती हैं । मुँह के भीतर डाढ़ें और कँटीले दांत होते हैं । शरीर नाटा, मोटा, और बेढंगा होता हैं । चमड़े पर बाला नहीं होते । नाक फूली और उभरी हुई तथा पूँछ ओर आँखे छोटी होती हैं । यह जानवर पौधों की जड़ों और कल्लौ को खाकर यरहता है । दिन भर तो यह झाड़ियों और दलदलों में छिपा रहता है, रात को खाने पीने की खोज में निकलता है और खेती आदि को हानि पहुँचाता है । पर यह नदी से बहुत दुर नहीं जाता और जरा सा खटका या भय होते ही नदी में जाकर गोता मार लेता है । यह देर तक पानी में नदीं रह सकता, साँस लेने के लिये सिर निका- लता है और फिर डूबता है । यह निर्जन स्थानों में गोल बाँधकर रहता है । कभी कभी लोग इसका शिकार गड़्ड़े खोदकर करते हैं । रात को जब यह जंतु गड़्ढों में गिरकर फंस जाता है तब लोग इसे मार ड़ालते हैं । इसके चमड़े से एक प्रकार का लचीला और मजबूत चाबुक बनता है जिसे 'करवस' कहते हैं । मिस्त्र देश में इस चाबुक का प्रचार है । वहाँ की प्रजा इसकी मार से बहुत डरती है । पहले नील नदी के किनारे दरियाई घोड़े बहुत मिलते थे, पर अब शिकार होने कारण बहुत कम हो चले हैं ।

    उदाहरण
    . हमने चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के जानवर देखे जिनमें दरियाई घोड़ा भी था ।

  • अफ़्रीका के जंगलों में पाया जाने वाला घोड़े की तरह का जलीय प्राणी, जो नदियों एवं झीलों के किनारे रहता है; जलीय घोड़ा

दरियाई घोड़ा के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

दरियाई घोड़ा के कन्नौजी अर्थ

  • अफ्रीका का एक मोटे चमड़े का गैंड़े जैसे आकार वाला जानवर जो नदियों के किनारे रहता है

दरियाई घोड़ा के मगही अर्थ

दरिआई घोड़ा

संज्ञा

  • गैंडे जैसा नदी किनारे रहने वाला विशाल जानवर जिसका मूल स्थान अफ्रिका माना जाता है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा