समाँ

समाँ के अर्थ :

समाँ के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वक़्त, समय

    उदाहरण
    . समाँ कैसे बीतता है, कुछ पता ही नहीं चलता।

  • अवसर, मौक़ा

    उदाहरण
    . इस काम को करने का समाँ आ गया है।

  • जमाना, युग

    उदाहरण
    . आजकल ऐसा समाँ आ गया है कि कोई किसी को नहीं सुनता।

  • मौसम, ऋतु

    उदाहरण
    . समाँ परिवर्तन प्रकृति का नियम है।

  • बहार, आनंद
  • चमक-दमक, सज-धज, रौनक़
  • राग-रंग का मज़ा

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुंदर और सुहावना दृश्य, नज़ारा

    उदाहरण
    . अजब गंगा के बहने का समाँ है।

समाँ से संबंधित मुहावरे

  • समाँ बँधना

    संगीत आदि कार्यक्रमों का इतना अच्छा होना कि सभी उपस्थित लोग स्तब्ध हो जाएँ तथा ऐसा लगे मानो समय भी उसका आनंद लेने के लिए ठहर गया है

  • समाँ बाँधना

    संगीत आदि कार्यक्रमों को इतने अच्छे से संपन्न करना कि वहाँ उपस्थित सभी लोग स्तब्ध हो जाएँ और ऐसा लगे मानो समय भी उसका आनंद लेने के लिए ठहर या रुक गया है, संगीत आदि कार्यक्रमों रंग जमाना या श्रोताओं पर प्रभाव डालना

समाँ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • occasion
  • weather
  • gaiety
  • finery
  • spectacle

समाँ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चमक-दमक, रौनक़
  • दृश्य, नज़ारा

समाँ के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समय
  • श्यामक, सावाँ, एक कदन्न

    उदाहरण
    . बिदुर की भांजी रोटी बथुवा समां की रुची।

समाँ के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समय, काल
  • किसी विशेष समय का दृश्य या स्थिति
  • दीप, मोमबत्ती

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक भदई अन्न, सावाँ

समाँ के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुभिक्ष काल
  • 'काळ' का विलोम
  • समय, वक्त

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा