bhi.Dnaa meaning in hindi
भिड़ना के हिंदी अर्थ
अकर्मक क्रिया
- एक चीज का बढ़कर दूसरी चीज से टक्कर खाना, टकराना
-
किसी व्यक्ति से लड़ने या विवाद करने के लिए दृढ़तापूर्वक उससे जूझना या सवाल-जवाब करना
उदाहरण
. खेल-खेल में बच्चे आपस में भिड़ गए । - टकराना
- लड़ना, झगड़ना, लड़ाई करना
-
खिड़की, दरवाजे आदि के दोनों पल्लों का इस प्रकार एक दूसरे से सटना कि मार्ग बन्द हो जाय
उदाहरण
. तेज़ हवा से दरवाज़ा भिड़ गया । - आपस में लड़ाई-झगड़ा करना
- समीप पहुँचना, पास पहुँचना, नजदीक होना, सटना, ४ प्रसंग करना, मैथुन करना, (बाजारू), संयो॰ क्रि॰—जाना, —पड़ना
-
वेग से किसी पर टूट पड़ना
उदाहरण
. कुश्तीबाज़ आपस में भिड़ गए । - गुथना
- किसी काम में दृढ़तापूर्वक लगना या जी लगाकर योग देना
- सटना
- चीजों का परस्पर एक दूसरे से ज़ोर से टक्कर खाना
- किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न करना
- परस्पर विरुद्ध दिशा में चलनेवाली चीजों का एक दूसरे से टकराना, जैसे-गाड़ियों, मोटरों या साइकिलों का भिड़ना
- आपस में इस प्रकार मिलना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे को स्पर्श करें
- प्राणियों के संबंध में एक दूसरे से पूरी शक्ति से लड़ना, जैसे-सांड़ों का भिड़ना
- स्त्री के साथ पुरुष का समागम करना
भिड़ना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएभिड़ना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएभिड़ना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएभिड़ना के अँग्रेज़ी अर्थ
Intransitive verb
- to collide
- to clash, to quarrel
- see भेड़ना
भिड़ना के हरियाणवी अर्थ
भिड़णा, भिड़ना
अकर्मक क्रिया
- टकराना
- लड़ना
- पशुओं का लड़ना, 4 दरवाज़े का बंद होना, सटना
- तुक मिलना, उपमा सटीक बैठना
- संयोग से भेंट होना, 7, विचार-साम्य होना
विशेषण
- वह जो भिड़े या टकराए
- झगड़ालू
अकर्मक क्रिया
- दे. भिड़णा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा