सूर्यवंश

सूर्यवंश के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूर्यवंश के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षत्रियों के दो आदि और प्रधान कुलों में से एक जिसका आरंभ इक्ष्वाकु से माना जाता है, क्षत्रियों के दो प्रमुख वंशों में से एक जिसकी उत्पत्ति सूर्य से मानी जाती

    विशेष
    . पुराणानुसार परमेश्वर के पुत्र ब्रह्मा, ब्रह्मा के मरीचि, मरीचि के कश्यप, कश्यप के सूर्य, सूर्य के वैवस्वत मनु और वैवस्वत मनु के पुत्र इक्ष्वाकु थे। इक्ष्वाकु का नाम वैदिक ग्रंथों में भी आया है। ये इक्ष्वाकु त्रेता युग में अयोध्या के राजा थे। त्रेता और द्वापर की संधि में इसी वंश में दशरथ के यहाँ श्रीरामचंद्र जी ने जन्म लिया था। द्वापर के प्रारंभ में श्रीरामचंद्र के पुत्र कुश हुए। कुश के वंश ने सुमित्र तक द्वापर में एक हज़ार वर्ष राज्य किया। इसके बाद इस वंश की विश्रांति हुई।

सूर्यवंश के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सूर्यवंश के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a celebrated ancient Indian dynasty of Kshatriya kings

सूर्यवंश के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षत्रियों का एक वंश जिसमें श्री रामचंद्र जी जन्मे

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा