bhaagvat meaning in hindi
भागवत के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
अठारह पुराणों में से एक जिसमें भक्ति के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला गया है
उदाहरण
. वह प्रतिदिन नहा-धोकर भागवत पढ़ता है । -
अठारह पुराणों में से सर्वप्रसिद्ध एक पुराण जिसमें 12 स्कंध, 312 अध्याय और 18000 श्लोक हैं, श्रीमद्भागवत
विशेष
. इसमें अधिकांश कृष्ण संबंधी प्रेम और भक्ति रस की कथाएँ हैं और यह वेदांत का तिलकस्वरूप माना जाता है। वेदांत शास्त्र में ब्रह्म के संबंध में जिन गूढ़ बातों का उल्लेख हैं, उनमें से बहुतों की इसमें सरल व्याख्या मिलती है। साधारणतः हिंदुओं में इस ग्रंथ का अन्यान्य पुराणों की अपेक्षा विशेष आदर है और वैष्णवों के लिए तो यह प्रधान धर्मग्रंथ है। वे इसे महापुराण मानते हैं। पर शाक्त लोग देवीभागवत को ही भागवत कहते और महापुराण मानते हैं और इसे उपपुराण कहते हैं। - देवीभागवत
- भगवदभक्त, हरिभक्त, ईश्वर का भक्त
- 13 मात्राओं के एक छंद का नाम
विशेषण
- भागवत संबंधी
- अठारह पुराणों में से एक पुराण जिसमें मुख्यतः कृष्ण की कथा वर्णित है; श्रीमद्भागवत
- देवी भागवत
- भगवत् अर्थात् विष्णु की उपासना और सेवा करनेवाला, पं० १. ईश्वर या भगवान का भक्त, हरि भक्त; एक पूराण जिसमें १२ स्कंध, ३१२ अध्याय और १८००० श्लोक हैं
- भगवत् अर्थात् विष्णु सम्बन्धी, भगवत् या विष्णु का
भागवत के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएभागवत के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएभागवत के कन्नौजी अर्थ
पुल्लिंग
- अठारह पुराणों में से एक जिसमें मुख्यतः कृष्ण की कथा वर्णित है
भागवत के ब्रज अर्थ
भागवत'
पुल्लिंग
- अष्टदश पुराणांतर्गत एक पुराण , जब अनेक ग्रंथों की रचना करने पर श्री वेदव्यासजी को मानसिक शांति नहीं हुई तब उन्होंने इस अनुपम ग्रंथ को रचना की , इसमें बारह स्कंध, तीन सौ बारह अध्याय और अठारह सहस्र स्कंध है, इसकी शैली दुरूह होते हुए भी मनोहर है इसके बारे
-
वैष्णव भक्त
उदाहरण
. ३०-पर भागवत रतन रसिक जु परीछित राजा ।
भागवत के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भागवतपुराण, हरि का भक्त, ईश्वर का कीर्तन करने वाला।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा