चौंकना

चौंकना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - चौँकना

चौंकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • भय या पीड़ा के सहसा उपस्थित हो जाने से चंचल हो उठना, एका-एक डर जाने या पीड़ा आदि अनुभव करने पर झट से काँप या हिल उठना, झिझकना

    उदाहरण
    . वह बच्चा न जाने क्यों सोते से चौंक चौंक उठता है। . बंदूक़ छूटते ही वह चौंक उठा। . सूई चुभाते ही वह चौंककर उठ पडा।

  • चौकन्ना होना, ख़बरदार होना, सतर्क होना

    उदाहरण
    . वे तो रूपया दिये देते थे, पर उसकी बातें पिछली बातें याद कर चौंक गए।

  • किसी प्रकार की अहित संबंधी अप्रत्याशित सूचना मिलने पर चकित होना, भौंचक्का होना, हैरान होना, विस्मित होना

    उदाहरण
    . उसके मरने का हाल सुनकर वे चौंककर कहने लगे—'हैं अभी तो मैंने उसको कल देखा था'।

  • किसी कार्य में प्रवृत्त होने से डरना, भय या आशंका से हिचकना

    उदाहरण
    . चौंकते क्यों हो, इसे हाथ में लेते क्यों नहीं?

  • किसी आशंका या आहट के कारण जानवरों का भड़कना या बिदकना

    उदाहरण
    . बाघ की आशंका होने जानवर चौंकने लगे।

  • स्वप्न में कोई विलक्षण या भीषण बात, वस्तु आदि देखने पर एका-एक घबराकर जाग उठना

    उदाहरण
    . कई बार बच्चे डरावने स्वप्न देखकर चौंक जाते हैं।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौंकने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . अचानक ज़ोर की आवाज़ सुनकर छोटे बच्चों का चौंकना कोई नई बात नहीं है।

चौंकना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

चौंकना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to be startled/started
  • to be alarmed

चौंकना के हरियाणवी अर्थ

चौंकणा

अकर्मक क्रिया

  • चौकन्ना होना, हक्का-बक्का रहना
  • सोते समय अचानक जाग उठना
  • डरना
  • पशु का भड़कना या बिदकना

अकर्मक क्रिया

  • दे. चौंकणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा