kuTTii meaning in hindi
कुट्टी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- घास, पयाल, या और चारे को छोटे छोटे टुकड़ों में काटने की क्रिया , क्रि॰ प्र॰—करना , —होना
- गँड़ासे से बारीक कटा हुआ चारा
- कूटा और सड़ाया हुआ कागज, जिससे पुट्ठे और कलमदान इत्यादि बनते हैं
- लड़कों का एक शब्द, जिसका प्रयोग वे एक दूसरे से मित्रता तोड़ने के समय दाँतों पर नाखून खुट से बुलाकर करते हैं
- मैत्रीभंग , क्रि॰ प्र॰—करना , —होना
- परकटा कबूतर , वि॰ दे॰ 'कुटटा'
कुट्टी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएकुट्टी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- see खुट्टी
- cut grass and weeds
कुट्टी के अंगिका अर्थ
विशेषण
- धान कुटने के लिए दुसरे को देना या लेने की विधि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मवेशियों का सुखा चारा, मित्रता भंग करने में बालक इस अर्थ का प्रयोग करते हैं, अकड़ा करने का भाव
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मवेशियों को खिलाने के लिए घास या पुआल का छोटा छोटा टुकड़ा
कुट्टी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कटा हुआ चारा
कुट्टी के गढ़वाली अर्थ
कुट्टी के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बोलचाल बन्द हो जाना, बीड़ी की अधजली टुकड़ी
कुट्टी के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- पुआल की काटी हुई टुकड़ी
- पशुओं के लिए काटा गया चारा
कुट्टी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. कट्टी
कुट्टी के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- पशुओं के लिए चारा काटने का कार्य ; चारा , करबी ; कूटकर सड़ाया हुआ कागज
- कुट्टी, बच्चों का पारिभाषिक शब्द, जिसका प्रयोग बालक मित्रता भंग करने के लिए करते हैं
कुट्टी के मगही अर्थ
संज्ञा
- घास, पुआल आदि को काटकर तैयार पशुचारा; संबंध विच्छेद, कट्टिस; धान कुटाई का एक प्रचलन जिसके अनुसार 13 पसेरी धान का 8 पसेरी चावल लेते है; छोटा टुकड़ा, कुटरी, गुड़िया
कुट्टी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- हिस्साक आधार पर धानक कुटाइ
- पशुकें खोअएबालए, छोट-छोट टुकड़ीमे काटल नार-पोआर
- मैत्री तोड़नाइ
- छोट-छोटकए काटल तमाकूक पात
Noun
- unhusking of paddy on share basis.
- straw chopped for feeding cattle
- cuts with friend.
- cut tobacco.
कुट्टी के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- पासफूस से बनी झोपड़ी या कुटिया, बच्चों द्वारा दाँत से हाथ की ऊँगली छूकर आपस में मनमुटाव करने की रीति, बारीक की गयी कडब
कुट्टी के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बालकों की आपसी दोस्ती तोड़ने की एक विधि जिसमें वे ठोड़ी के नीचे हाथ रखकर दाँत बजाते हैं, उँगली का नाखून दाँत से काटते हैं या मित्रता भंग होने की घोषणा मात्र करते हैं
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा