छत

छत के अर्थ :

  • अथवा - छत्त, छत्त

छत के हिंदी अर्थ

प्राकृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चूने, कंकड़ आदि से बनी हुई घर की छाजन का निचला भाग जो कमरे में ऊपर की ओर दिखाई देता है

    उदाहरण
    . वह कमरे में बैठकर छत को निहार रहा था ।

  • चूने, कंकड़ आदि से बनी हुई घर की छाजन

    उदाहरण
    . छत के ऊपर बच्चे खेल रहे हैं ।

  • घर का ऊपरी भाग जो नीची दीवार से घिरा होता है
  • सीमेंट, ईंट या लकड़ी से बनी घर की छाजन; छत पर डली हुई मिट्टी
  • पाटन; घर की छत के ऊपर का ढका भाग
  • रहने की जगह; आश्रय; ठिकाना
  • किसी बनावट को ऊपर से ढकने वाला भाग।
  • उक्त रचना का ऊपरी या निचला तल या भाग। जैसे-(क) छत पर मिट्टी डालना। (ख) छत में झाड़-फानूस टाँगना।
  • वह वास्तु-रचना जिससे कमरा ढका होता है। पाटन।
  • एक घर की दिवारों के ऊपर का पटिया, चूना, कंकड़ आदि डालकर बनाया हुआ फर्श , पाटन

    विशेष
    . कच्चे मकान की छत कड़ियों पर पतले बाँस या उनकी खपचियाँ बिछाकर उसके ऊपर लसदार मिट्टी की तह बैठाने से तैयार होती है । ऐसी छत भीतरी होती है । जिसके ऊपर खपरैल आदि का छाजन रहता है ।

    उदाहरण
    . छिति पर, छान पर, छाजत छतान पर, ललित लतान पर, लाड़िली की लट पै ।

  • घर के ऊपर की खुली हुई पाटन , ऊपर का खुला हुआ कोठा , जैसे,—गरमी में लोग छत पर सोते हैं
  • ऊपर तानने की चादर , चाँदनी , छतगीर
  • छत्र

    उदाहरण
    . जिन घर उदैसिंह छत जैहो । अबर न को जोड़ धर ऐहो ।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अलग होने की क्रिया या भाव। पार्थक्य।
  • वियोग।
  • घाव, जख्म

    उदाहरण
    . सुनि सुठि सहमेउ राजकुमारू । पाकें छत जसु लाग अंगारू ।


संस्कृत ; क्रिया-विशेषण

  • होते हुए, रहते हुए, आछत

    उदाहरण
    . पंख छता परबस परयो सूवा के बुधि नाहिं । . प्रान पिंड़ को तजि चलै मुवा कहै सब कोय । जीव छतै जामें मरै सूछम लखै न सोय । . गनती गनिबे ते रहे छतहू अछत समान । अलि अब ये तिथि औम लौं परे रहौ तन प्रान ।

छत से संबंधित मुहावरे

छत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the ceiling
  • roof

छत के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्का, छत

छत के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मकान की छत

छत के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छत

छत के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाजन, पाटन, मकान या कक्ष के ऊपर का ढका भाग

Noun, Feminine

  • roof.

छत के बुंदेली अर्थ

छत्त

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घर का छाजन, पाटन, ऊपर का ढ़का भाग, घर की दीवारों पर बना पक्का फर्श
  • छत

छत के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • छत , पटाव ; किसी चीज को ऊपर से ढंकने वाला भाग

पुल्लिंग

  • घाव

छत के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • मकान के ऊपर का कंकरीट, पाटन अथवा ईट - मिट्टी का फर्श; चाँदनी, चंदोबा, साँप का फन, फर्श के ऊपर का खुला स्थान, (क्षत) घाव, चोट

छत के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कोठाक पाटन

Noun

  • roof of pucca building

छत के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चूने पत्थर, आदि से बनी हुई घर की छत, घर के ऊपर का ढँका हुआ भाग, चँदोवा, पटाव।

छत के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. छात

अन्य भारतीय भाषाओं में छत के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

छत्त - ਛੱਤ

गुजराती अर्थ :

छत - છત

उर्दू अर्थ :

छत - چھت

कोंकणी अर्थ :

पांखें

पाश्ट

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा