dhrishTdyumn meaning in hindi
धृष्टद्युम्न के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
राजा द्रुपद का पुत्र और द्रौपदी का भाई जो महाभारत के युद्ध में पांडवों की सेना का सेनापति था
विशेष
. पृषत राजा का द्रुपद नामक एक पुत्र था। पृषत राजा से भरद्वाज ऋषि की बहुत मित्रता थी, इससे वे नित्य द्रुपद को लेकर ऋषि के आश्रम पर जाया करते थे। क्रमशः द्रुपद और ऋषिपुत्र द्रोण में बड़ा स्नेह हो गया था। द्रुपद जब राजा हुआ तब द्रोण उसके पास गए; पर उसने उनकी अवज्ञा की। इस पर द्रोण दीन भाव से इधर-उधर घूमने लगे और अंत में उन्होंने कौरवों और पांडवों की अस्त्रशिक्षा का भार लिया। अर्जुन गुरु के अपमान का बदला चुकाने के लिए द्रुपद को बंदी करके लाए। द्रुपद ने द्रोण को आधा राज्य देकर छुटकारा पाया। इस अपमान का बदला लेने के लिए द्रुपद ने याज और अनुयाज नामक दो ऋषिकुमारों की सहायता से एक बड़े यज्ञ का अनुष्ठान किया। इस यज्ञ से एक अत्यंत तेजस्वी पुरुष खड्ग, चर्म, धनुवणि से सुसज्जित उत्पन्न हुआ। देववाणी हुई कि यह राजपुत्र द्रुपद के शोक का नाश करेगा और द्रोणाचार्य का वध इसी के हाथ से होगा। कुरुक्षेत्र के युद्ध में जिस समय द्रोणाचार्य अपने पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु की बात सुनकर योग में मग्न हुए थे उस समय इसी धृष्टद्युम्न ने उनका सिर काटा था। महाभारत के युद्ध के पीछे अश्वत्थामा ने अपने पिता का बदला लिया और सोते में धृष्टद्युम्न का सिर काट लिया।
धृष्टद्युम्न के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा