bajaanaa meaning in hindi
बजाना के हिंदी अर्थ
हिंदी ; सकर्मक क्रिया
-
किसी बाजे आदि पर आघात पहुँचाकर अथवा हवा का जोर पहुँचाकर उससे शब्द उत्पन्न करना , जैसे, तबला बजाना, बाँसुरी बजाना, सीटी बजाना, हारमानियम बजाना, आदि
उदाहरण
. मुरली बजाई तान गाई मुसकाइ मंद, लटकि लटकि माई नृत्य में निरत है । -
किसी प्रकार के आघात से शब्द उत्पन्न करना , चोट पहुँचाकर आवाज निकालना , जैसे, ताली बजाना
विशेष
. यह मुहाविरा मिट्टी के बरतन के ठोकने बजाने से लिया गया है । जब लोग मिट्टी के बरतन लेते हैं तब हाथ में लेकर ठोंककर और बजाकर उसके शब्द से फूटे टूटे या साबित होने का पता लगाते हैं । -
किसी चीज से मारना , आघात पहुँचाना , चलाना , जैसे, लाठी बजाना, तलवार बजाना, गोली बजाना
उदाहरण
. हरी भूमि गहि लेइ दुवन सिर खड़ग बजावै । पर उपकारज करै पुरुष में शोभा पावै । -
कुछ ऐसा करना कि कोई वाद्य, सुर, ताल, लय में आवाज़ करने लगे
उदाहरण
. बिस्मिल्ला ख़ाँ बहुत अच्छा शहनाई बजाते थे ।
फ़ारसी ; सकर्मक क्रिया
- पुरा करना, जैसे, हुकुम बजाना
बजाना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबजाना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबजाना से संबंधित मुहावरे
बजाना के हरियाणवी अर्थ
बजाणा
सकर्मक क्रिया
- किसी धातु या अन्य वस्तु को उँगली मार कर परखना
- परखना-चीज ले तै ठोक-बजा कै ले
- वाद्य यंत्र को बजाना या झंकारना
- आज्ञा पालन करना
सकर्मक क्रिया
- दे. बजाणा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा