सोडा

सोडा के अर्थ :

  • स्रोत - अंग्रेज़ी

सोडा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का क्षार पदार्थ जो सज्जी को रासायनिक क्रिया से साफ़ करके बनाया जाता है

    विशेष
    . इसके कई भेद हैं। जैसे लोग इसे सिर धोने के काम में लाते हैं। इसे अंग्रेज़ी में 'सोडा क्रिस्टल' कहते हैं। यह सज्जी को उबालकर बनाते हैं। ठंड़ा होने पर साफ़ सोडा नीचे बैठ जाता है। जो सोडा साबुन, काग़ज़, काँच आदि बनाने के काम में आता है, उसे 'सोडा कास्टिक' कहते हैं। यह चूने और सज्जी के संयोग से बनता है। दोनों को पानी में घोल और उबालकर पानी उड़ा देते हैं। इसी प्रकार 'बाइकार्बोनेट ऑफ सोडियम' भी साबुन, काँच आदि बनाने के काम में आता है। यह नमक को अमोनिया में घोलकर कार्बोनिक गैस की भाप का तरारा देने से निकलता है। इसे एकत्र करके तपाने से पानी और कार्बोनिक गैस उड़ जाती है। जो सोडा खाने के काम में आता है, उसे 'बाइकार्बोनेट आफ सोडा' कहते हैं। यह सोड़े पर कार्बोनिक गैस का तरारा देने से बनता है।

  • सोडियम का एक कार्बनिक लवण जिसका उपयोग साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, काँच और काग़ज़ बनाने में होता है

    उदाहरण
    . धोबी चादरों को पानी में सोडा डालकर उबाल रहा है।

  • खाना बनाने के उपयोग में लाया जाने वाला एक प्रकार का सोडियम का क्षार

    उदाहरण
    . केक, इडली, ढोकला आदि में सोडा डालने पर वे फूलते हैं।

सोडा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • soda

सोडा के अवधी अर्थ

सोड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोड़ा

सोडा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सज्जी से रासायनिक क्रिया द्वारा तैयार किया गया एक छार

सोडा के बुंदेली अर्थ

सोड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोड़ा, सोडाबाइकार्बन, सोडियम कार्बोनेट, सोड़ा वाटर

सोडा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोडर

Noun, Masculine

  • soda

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा