आभार

आभार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आभार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • obligation, gratitude
  • indebtedness
  • burden

आभार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृतज्ञ होने की अवस्था या भाव, कृतज्ञता, एहसानमंदी, निहोरा

    उदाहरण
    . संकट के समय जिस-जिसने राम की मदद की उन सब के प्रति उसने आभार प्रकट किया।

  • किसी की ज़िम्मेदारी बनकर रहने तथा उसके लिए कुछ उपयोगी न होने की अवस्था, बोझ, भार

    उदाहरण
    . कर्महीन व्यक्ति पृथ्वी पर आभार हैं।

  • गृहप्रबंध की देखभाल की ज़िम्मेदारी, गृहस्थी का बोझ, उत्तरदायित्व

    उदाहरण
    . चलत देत आभारू सुनि, उहीं परोसिहिं नाह। लसी तमासे की दृगनु हाँसी आँसुनु माँह।

  • एक वर्णवृत जो आठ तगण का होता है

    उदाहरण
    . बोल्यौ तबै शिष्य आभार तेरो गुरू जी न भूलों जपौं आठहूँ जाम, हे राम हे राम हे राम हे राम हे राम हे राम हे राम हे राम।

आभार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आभार के ब्रज अर्थ

आभारु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृतज्ञता, एहसान

    उदाहरण
    . मथुरा-पति यह सुनि हरषित भयौ, मनहि घर्यो आभार।

  • बोझ, भार

    उदाहरण
    . आभार ह्यौ द्वार को ताहि कौं सौंपि के मोहि ओ तोहि ह्याँ राखते मौन।

  • उत्तरदायित्व
  • एक वर्णवृत्त, जिसके प्रत्येक चरण में आठ तगण होते हैं

आभार के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृतज्ञता

Noun, Masculine

  • obligation

अन्य भारतीय भाषाओं में आभार के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

एहसान - احسان

पंजाबी अर्थ :

अहसान - ਅਹਸਾਨ

गुजराती अर्थ :

आभार - આભાર

कोंकणी अर्थ :

आभार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा