आदमी

आदमी के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

आदमी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a man, human being

आदमी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदम की संतान, मनुष्य, मानव

    उदाहरण
    . सड़क पर हज़ारों आदमी इकट्ठे हो गए।

  • (बालक और स्त्री से भिन्न) प्रौढ़ या वयस्क मनुष्य, नर जाति का मनुष्य

    उदाहरण
    . अभी तक इस संबंध में तीन आदमी पकड़े गए हैं।

  • (लाक्षणिक) समझदार और होशियार व्यक्ति

    उदाहरण
    . अब लड़कपन छोड़कर आदमी की तरह बातें करना सीखो।

  • किसी विशिष्ट कार्य के लिए नियुक्त किया हुआ व्यक्ति, नौकर, सेवक, कर्मी

    उदाहरण
    . काम जल्दी कराना हो तो चार आदमी और रख लो।

  • विवाहित स्त्री के विचार से उसका पति, स्वामी, शौहर

आदमी से संबंधित मुहावरे

  • आदमी बनना

    सभ्यता सीखना, शिष्टता सीखना, अच्छा व्यवहार सीखना

आदमी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्य
  • नौकर
  • पति

Noun, Masculine

  • man
  • servant, agent
  • husband

आदमी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्य, पति

अन्य भारतीय भाषाओं में आदमी के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

आदमी - آدمی

इन्सान - انسان

बालिग़ - بالغ

पंजाबी अर्थ :

आदमी - ਆਦਮੀ

वडेरा - ਵਡੇਰਾ

गुजराती अर्थ :

आदमी - આદમી

माणस - માણસ

मानवी - માનવી

वयस्क - વયસ્ક

प्रौढ व्यक्ति - પ્રૌઢ વ્યક્તિ

कोंकणी अर्थ :

मनीस

वयस्क आनी प्रौढ व्यक्त्ती

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा