aakaashgangaa meaning in hindi
आकाशगंगा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
बहुत से छोटे-छोटे तारों का एक विस्तृत समूह जो आकाश में उत्तर-दक्षिण में फैला हुआ है
विशेष
. इसमें इतने छोटे-छोटे तारे हैं जो दूरबीन के ही सहारे दिखाई पड़ते हैं। खाली आँख से उनका समूह एक सफे़द सड़क की तरह बहुत दूर तक दिखाई पड़ता है। इसकी चौड़ाई बराबर नहीं है, कहीं अधिक कहीं बहुत कम है। इसकी कुछ शाखाएँ भी कुछ इधर-उधर फैली दिखाई पड़ती हैं। इसी से पुराणों में इसका यह नाम है। देहाती लोग इसे आकाश जनेऊ, हाथी की डहर या केवल डहर अथवा दूधगंगा कहते हैं। - पुराणानुसार वह गंगा जो आकाश में है
- पुराणों के अनुसार स्वर्ग की नदी, मंदाकिनी
आकाशगंगा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआकाशगंगा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआकाशगंगा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- the milky way
आकाशगंगा के अंगिका अर्थ
आकाश गंगा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अनेक छोटे छोटे तारों का मंडल जो आकाश से उत्तर से दक्षिण तक विस्तृत है
- मंदाकिनी
आकाशगंगा के ब्रज अर्थ
आकासगंगा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- आकाश में उत्तर से दक्षिण को तारागणों का विस्तृत समूह
- पुराणों के अनुसार आकाश में बहने वाली नदी, मंदाकिनी
आकाशगंगा के मैथिली अर्थ
आकाश-गङ्गा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- आकाश गंगा
Noun, Feminine
- galaxy
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा