आला

आला के अर्थ :

आला के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताखा, दिरखा
  • औज़ार, यंत्र
  • डॉक्टरों द्वारा सीना, फेफड़ा आदि जाँच करने का यंत्र

विशेषण

  • सबसे उत्तम, अदना का उल्टा
  • श्रेष्ठ, उच्च, उच्च पदस्थ
  • गीला, ओदा

आला के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a niche or recess
  • an instrument

Adjective

  • wet, moist

Adjective

  • superior
  • excellent

आला के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताक़, ताखा, अखा
  • कुम्हार का आँवा, पजावा

विशेषण

  • गीला, ओद, नम, भीगा

    उदाहरण
    . आड़े दै आले बसन जाड़े हूँ की राति। साहसु ककै सनेह बस सकी सबै ढिग जाति।

  • हरा, टटका, ताज़ा

अरबी ; विशेषण

  • अब्बल दर्जे का, सबसे बढ़िया, श्रेष्ठ

    उदाहरण
    . कूँड़ा आला चाम का, भीतर भरा कपूर। दरिया बासन क्या करै, लस्तु दिखावै नूर।

  • सितार के उतरे और मुलायम स्वर

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • औज़ार, हथियार
  • उपकरण, यंत्र, साधन

आला के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आला के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताखा, मोखा, अरवा
  • डॉक्टर का यंत्र

आला के अवधी अर्थ

विशेषण

  • बढ़िया, ऊँचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • यंत्र

आला के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दीवार में थोड़ा-सा खाली छोड़ा हुआ स्थान जिसमें छोटी-मोटी चीजें रख देते हैं, ताक़, ताखा
  • चिकित्सक का एक यंत्र विशेष

विशेषण

  • बढ़िया, ऊँचा

आला के गढ़वाली अर्थ

क्रिया

  • आएंगे, आण (आना) क्रिया का बहुवचन, भविष्य कालिक रूप

verb

  • will come, shall come

आला के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आल्हा, कवि जगनिक के महाकाव्य आल्हखंड का प्रमुख पात्र

    विशेष
    . लोक विश्वास है कि आला अमर है।

  • जगनिक का महाकाव्य आल्हखंड
  • महोबा के राजा परिमर्दिदेव चंदेल तथा पृथ्वीराज चौहान का समकालीन, परिमर्दिदेव का वीर सेनानी
  • वीरगाथा गायन की एक विशेष शैली, वीर छंद
  • डाक्टरों का स्टैथस्कोप

आला के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताक़, ताखा

    उदाहरण
    . आपनोइ-आले मकुर ले उनमानि के।


विशेषण

  • सर्वश्रेष्ठ, उत्तम

    उदाहरण
    . पंकेरुह आला याके अंकेसय आवत।

  • मज़बूत

    उदाहरण
    . तोरत रिपु-ताले आले-आले, रुधिर पनाले चालत हैं।

आला के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ताक़
  • हृदय की ध्वनि सुनने का एक यंत्र

Noun, Masculine

  • niche
  • stethoscope

अन्य भारतीय भाषाओं में आला के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ताक़ - طاق

आला - اعلٰی

उम्दा - عمدہ

बढ़िया - بڑھیا

पंजाबी अर्थ :

आल - ਆਲ

आला - ਆਲਾ

आहला - ਆਹਲਾ

गुजराती अर्थ :

आळस - આળસ

गोखलो - ગોખલો

ताको - તાકો

आळियो - આળિયો

ओजार - ઓજાર

हथियार - હથિયાર

ऊँचुं - ઊચું

उत्तम - ઉત્તમ

श्रेष्ठ - શ્રેષ્ઠ

कोंकणी अर्थ :

कुरकूट

आवत

वरिश्ठ

श्रेश्ठ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा