आमाशय

आमाशय के अर्थ : हिंदी , English , अंगिका , मैथिली

आमाशय के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • पेट के अंदर का वह थैलीनुमा भाग जिसमें भोजन किए हुए पदार्थ इकट्ठे होते और पचते हैं

    विशेष
    . सुश्रुत में इसका स्थान नमि और छाती के बिव में लिखा है; पर वास्तव में इस थैली का चौड़ा हिस्सा छाती के नीचे बाई ओर होता है और क्रमश; पतला होता हुआ दहिनी ओर को धुमाव के साथ यकृत के नीचे तक जाता है। यह थैली झिल्ली और मांस की होती है। इसके ऊपर बहुत से छोटे छोटे बारीक गड़ढ़े 1/100 इंच से 2/200 इंच तक के व्यास के होती है, जिनमें पाचन रस भरा रहता है। इस थैली में पहुँच कर भोजन बराबर इधर-उधर लुढ़का करता है जिससे उसके हर एक अंश में पाचन रस लगाता है। इसी पाचन रस और पित्त आदि की क्रिया से खाए हुए पदार्थ का रुपांतर होता है; जैसे पित्त में मिलकर दूध पेट में जाते ही दही की तरह जम जाता है।

    उदाहरण
    . अधिक मसालेदार भोजन करने से आमाशय आहत होता है।

आमाशय के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आमाशय के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun

  • stomach

आमाशय के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जठर, पेट, कोष्ट

आमाशय के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • आमाश्रय, उदरक उपरका भाग जतए बिनु पचल अन्न सञ्चित होइत अछि

Noun

  • upper part of food canal.

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा