aanaa-kaanii meaning in hindi
आना-कानी के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
सुनी अनसुनी करने का कार्य , न ध्यान देने का कार्य
उदाहरण
. आनाकानी आरसी निहारिनो करौगे कौ लौ ? - टाल- मटूल , हीला हवाला , जैसे, —माल तो ले आए, अब, रुपया देने में आनाकानी क्यों करते हो? क्रि॰ प्र॰—करना , —देना
-
कानाफूसी , धीमी बातचित , इशारों की बात
उदाहरण
. आनाकानी कठ हँसी मुहाचाही होन सगी देखि दसा कहत बिदेह बिलखाय कै ।
आना-कानी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- procrastination, evasion, prevarication
आना-कानी के बुंदेली अर्थ
आनाकानी
- यह ठानि ठानि वासौ मेरे हेय आनु तुम्है नन्द जूकी आनि आना कानी ना करो, ना नुकर करना
आना-कानी के ब्रज अर्थ
आनाकानी, अनाकानी
स्त्रीलिंग
-
सुनी-अनसुनी करना
उदाहरण
. आनाकानी देबी दैया कैसो लौन है ।
आना-कानी के मगही अर्थ
आनाकानी
हिंदी ; संज्ञा
- टालमटोल, टलावा, सुन कर अनसुनी करने का भाव
आना-कानी के मैथिली अर्थ
आनाकानी
संज्ञा
- टार-मटोर
Noun
- evasive attitude.
आना-कानी के मालवी अर्थ
आनाकानी
- टालमटोल करना, टालने के लिये किया जाने वाला बहाना, हाँ ना का भाव, आगे पीछे होना, किसी चीज कोन देने के लिये किसी न किसी प्रकार का बहाना बना करके टालना
आना-कानी के हरियाणवी अर्थ
आनाकानी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- टालमटोल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा