आँतर

आँतर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आँतर के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत जोतते समय बैल के एक बार घूम सकने लायक स्थान

    उदाहरण
    . एक आँतर जोतके दोसर आँतर हरवाह के धरे के चाहीं।

Noun, Masculine

  • enough space for a bullock to turn while ploughing.

आँतर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है

    उदाहरण
    . किसान आँतर के ढेले फोड़ रहा है।

  • पान के भीटे के भीतर की क्यारियों के बीच का स्थान जो आने-जाने के लिए रहता है, पासा

    उदाहरण
    . तंबोली आँतर पर खड़े होकर पान तोड़ रहा था।

  • (जुलाहे) कपड़े के ताने में दोनों सिरों की खूँटियों के बीच की दो लकड़ियाँ जो थोड़ी-थोड़ी दूर पर साँथी अलग करने के लिए गाड़ दी जाती हैं

    उदाहरण
    . आँतर में दरार पड़ गई है।

  • भिन्नता, अंतर

    उदाहरण
    . जीव ब्रह्म आँतर नहिं कोय। एकै रुप सर्वघट होय।

  • दूरी, फ़ासला

    उदाहरण
    . आँतर जनु हो तोहार। तेंदुर का उर हार।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है

आँतर के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंतर, दूरी

आँतर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत जोतने में दो सियों की बीच की छूटी बिना जुती हुई जगहें

आँतर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हल से एक बार जोतने के लिए घेरा जाने वाला अंश

आँतर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जोते समय बीच-बीच में ज़मीन छूट जाना, हल के जोतते समय कूडी के बीच छूट जाने वाला बिना जुता भाग

आँतर के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है
  • पान के भीटे के भीतर की क्यारियों के बीच का स्थान जो आने-जाने के लिए रहता है, पासा
  • ताने में दोनों सिरों की खूँटियों के बीच की दो लकड़ियाँ जो थोड़ी-थोड़ी दूर पर साँथी अलग करने के लिए गाढ़ी जाती हैं
  • भिन्नता, अन्तर

आँतर के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत की जुताई के समय छूटी जगह, पाह

आँतर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है

Noun, Masculine

  • space in between, spl carved out for ploughing etc

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा