आप्त

आप्त के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आप्त के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • trusted, trustworthy
  • respected

Noun, Masculine

  • authority, a credible or authoritative person
  • umpire

आप्त के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • प्राप्त, प्रमाण का रूप में लब्ध

    विशेष
    . इसका प्रयोग इस अर्थ में प्राय: समस्त पदों में मिलता है।

    उदाहरण
    . इसका आधार 'प्रत्यक्ष' अनुभव महीं रह गया, 'आप्त' शब्द हुआ।

  • कुशल, दक्ष

    उदाहरण
    . धनुर्विद्या में आप्त अर्जुन ने तेल में मछली की परछाईं देखकर उसकी आँख पर निशाना लगाया।

  • विषय को ठीक तौर से जानने वाला, साक्षात्कृतधर्मा

    उदाहरण
    . यह आध्यात्म के आप्त पुरुषों का सम्मेलन है।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऋषि

    उदाहरण
    . भारत में बहुत बड़े-बड़े आप्त हुए हैं।

  • यथार्थ का वक्ता, प्रमाणिक कथन का कहने वाला

    उदाहरण
    . अधिवक्ता ने शब्द के आप्त के आधार पर अपराध सिद्ध कर दिया।

  • योगशास्त्र शब्दप्रमाण

    विशेष
    . पतंजलि के अनुसार आप्त वह है जो वस्तुतत्व का समग्रता के साथ जानकर या द्रष्टा या ज्ञाता हो तथा रागादि के वश में पड़कर भी कभी अन्यथा न कहे।

  • भाग का लब्ध

आप्त के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आप्त के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • प्राप्त, पाया हुआ
  • विश्वासी, सच्चा, कुशल, दक्ष
  • प्रामाणिक एवं विश्वसनीय

आप्त के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अन्तरङ्ग, आत्मीय

Adjective

  • intimate.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा