आश्रम

आश्रम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - आसरम

आश्रम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऋषियों और मुनियों का निवासस्थान, साधु संत के रहने की जगह, तपोवन, जैसे— कुटी या मठ

    उदाहरण
    . चार बिचार आसरम धरम। . वनवास के दौरान श्रीराम ने पंचवटी में अपना आश्रम बनाया।

  • विश्रामस्थान, ठहरने की जगह

    उदाहरण
    . आश्रय दो आश्रयवासिनि, मेरी हो तुम्हीं सहारा।

  • विष्णु
  • विद्यालय
  • गुरुकुल
  • स्मृति में कही हुई हिंदुओं के जीवन की भिन्न-भिन्न अवस्थाएँ, ये अवस्थाएँ चार है ब्रह्यमचर्य, गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और संन्यास

    उदाहरण
    . आश्रम व्यवस्था वैदिक युग में प्रचलित थी। . देहिं असीस भूमिसुर प्रमुदित प्रजा प्रमोद बढ़ाए। आश्रम धर्म वेद पथ पावन लोग चलाए।

आश्रम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आश्रम के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

आश्रम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • hermitage
  • abode
  • one of the four stages in the life of caste Hindus (viz. brahmachary —as a student of the Vedas
  • Grihasth —as a householder
  • Va:nprasth —as abandoner of worldly things
  • Sannya:s —as an anchorite)

आश्रम के अंगिका अर्थ

आसरम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मठ, विश्राम स्थान,शास्त्रोक्त, वर्ण श्रेणी, चार प्रकार का धर्म, विशेष ऋषि मुनि का वास स्थान

आश्रम के गढ़वाली अर्थ

आस्रम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऋषि-मुनियों का आश्रय स्थान, आश्रम

Noun, Masculine

  • abode, sanctuary, living place for sages, hermitage, monastery.

आश्रम के बुंदेली अर्थ

आसरम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साधु-सन्यासियों द्वारा बनाया जाने वाला देवस्थान, नि:शुल्क आवास, आश्रम

आश्रम के ब्रज अर्थ

आस्रम, आसरम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिंदुओं के जीवन की स्मृति मान्य चार अवस्थाएँ–ब्रह्मचर्य, गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और संन्यास

    उदाहरण
    . चारि बरन चहुँ आश्रमनि कहत सुनत सुख। . बरन-आसरम घर बिस्तर।

  • कुटो, ऋषि-मुनियों के रहने का स्थान

    उदाहरण
    . मुनि-आश्रम सोभ धर्यो तिअहीं होइ।

  • घर

आश्रम के मगही अर्थ

आसरम

संज्ञा

  • आश्रम, पवित्र-स्थान
  • देवस्थान
  • ऋषि-मुनि का निवास स्थान
  • विद्यार्थियों के प्राचीन काल में विद्याध्ययन करने का केंद्र शास्त्रों में निदेशित जीवन की चार अवस्थाएँ- ब्रह्मचर्य, गार्हस्थ, बानप्रस्थ और संन्यास
  • जाति, उपजाति, वर्ण

आश्रम के मैथिली अर्थ

आसरम

संज्ञा

  • परिवार, कुटुम्ब
  • कुटी
  • वर्ण
  • व्यवसायानुसार जीवनधाराक अवस्था, ब्रह्मचर्य आदि

Noun

  • household.
  • hermitage.
  • class status, varna
  • any of the four stages of life.

आश्रम के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. आसरम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा