आसमानी

आसमानी के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

आसमानी के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • azure
  • sky blue
  • pertaining to the sky

आसमानी के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • आकाश संबंधी, आकाशीय, आसमान का

    उदाहरण
    . आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • आकाश के रंग का, हल्का नीला

    उदाहरण
    . श्याम आसमानी कुर्ता पहने हुए है।

  • स्वर्ग का या स्वर्ग से संबंध रखने वाला, दैवी, ईश्वरीय

    उदाहरण
    . उनके ऊपर आसमानी ग़ज़ब पड़ा।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ताड़ के पेड़ से निकला हुआ मद्य, ताड़ी
  • किसी प्रकार का नशा (भाँग, शराब)
  • मिस्र देश की एक कपास
  • पालकी के कहारों की एक बोली, (जब कोई पेड़ की डाल आदि आगे आ जाती है जिसका ऊपर से पालकी में धक्का लगने का डर रहता है, तब आगेवाला कहार पीछेवालों को 'आसमानी, आसमानी' कहकर सचेत करते हैं
  • एक रंग जो आसमान के रंग का या हल्का नीला होता है

    उदाहरण
    . चित्रकार चित्र के कुछ भागों को आसमानी से रंग रहा है।

आसमानी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आसमानी के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • आसमान के रंग का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हल्का नीला रंग

आसमानी के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • आसमान का, आसमान के रंग का
  • ईश्वर की ओर से होने वाला, दैवीय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हल्का नीला रंग

आसमानी के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • फीका नील

Adjective

  • of light blue colour, sky-blue, azure, celestial.

आसमानी के मालवी अर्थ

संज्ञा

  • आकाश का, हल्का नीला रंग, आसमानी रंग नीला रंग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा