आतप

आतप के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आतप के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • sunlight, sun

आतप के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धूप, घाम

    उदाहरण
    . मृदुल मनोहर सुंदर गाता। सहत दुसह बन आतप बाता।

  • उष्ण या गर्म होने की अवस्था या भाव, गर्मी, उष्णता

    उदाहरण
    . ग्रीष्मकाल में आतप बढ़ जाता है।

  • सूर्य का प्रकाश

    उदाहरण
    . ठंड के मौसम में आतप अच्छा लगता है।

  • शरीर की अस्वस्थता का सूचक ताप, ज्वर, बुख़ार

    उदाहरण
    . वह आतप से पीड़ित है।

  • वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है

    उदाहरण
    . आतप से हाथ जल गया।

आतप के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • सूर्य का प्रकाश, धूप, घाम
  • गरमी, ताप

    उदाहरण
    . घनआनंद छाय बितान तन्यो हम ताप के आतप खोय चले।

  • ज्वर, बुखार
  • कामाग्नि
  • रोष, क्रोध
  • दुःख या पीड़ा देने वाला
  • तपी हुई, गर्म

    उदाहरण
    . सीतल सुमनमई भई आतप अवनि कठोर।

आतप के मैथिली अर्थ

संज्ञा, आलंकारिक

  • रौद

Noun, Classical

  • Sun-shine.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा