abhivyakti meaning in hindi

अभिव्यक्ति

अभिव्यक्ति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अभिव्यक्ति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अभिव्यक्त करने की क्रिया जिससे पूर्ण संप्रेषण हो सके, प्रकाशन, स्पष्टीकरण, प्रकटीकरण, साक्षात्कार, अभिव्यंजना

    उदाहरण
    . अभिव्यक्ति की आज़ादी राष्ट्र के हर नागरिक का मूल अधिकार है। . कवि कविता के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति करता है।

  • उस वस्तु का प्रत्यक्ष होना जो पहले किसी कारण से अप्रत्यक्ष हो

    उदाहरण
    . अँधेरे में रखी चीज़ का उजाले में साफ़-साफ़ दिखाई पड़ना।

  • न्याय के अनुसार सूक्ष्म और अप्रत्यक्ष कारण का प्रत्यक्ष कार्य में आविर्भाव

    उदाहरण
    . बीज से अंकुर का निकलना।

  • परोक्ष और सूक्ष्म कारणों का प्रत्यक्ष कार्य के रूप में सामने आना, जैसे— बीज से अंकुर का प्रस्फुटन
  • मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . कवि कविता के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति करता है।

  • कला और साहित्य में, किसी विशिष्ट परिस्थिति अम्यारोपण में मन में उत्पन्न होनेवाला भाव या विचार किसी कृति में इस प्रकार व्यक्त या स्पष्ट करना कि वह लोगों की दृष्टि में सहज में प्रत्यक्ष हो सके अथवा सजीव-सा जान पड़े
  • प्रकाशित या स्पष्ट करने की क्रिया या भाव

अभिव्यक्ति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अभिव्यक्ति के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

अभिव्यक्ति के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

अभिव्यक्ति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • expression
  • manifestation

अभिव्यक्ति के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्रकाशन, प्रकटीकरण

Noun

  • expression.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा