अचेतन

अचेतन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अचेतन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • unconscious
  • subconscious
  • inanimate
  • hence अचेतनता (nf)

अचेतन के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • चेतनारहित, जिसमें चेतना का अभाव हो, जिसमें सुख-दुःख आदि किसी प्रकार के अनुभव की शक्ति न हो, जड़, 'चेतन' का उलटा

    उदाहरण
    . सब में एक अचेतन गति थी जिससे पिछड़ा रहे समीर।

  • जिसमें चेतना या ज्ञान न हो, अज्ञानी
  • जिसमें जीवन या जीवनी शक्ति न हो, जीवरहित, निर्जीव
  • संज्ञाशून्य, मूर्च्छित, बेहोश, बेसुध

    उदाहरण
    . वह अचेतन अवस्था में पाया गया।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • अचैतन्य पदार्थ, जड़ पदार्थ, जड़ द्रव्य
  • चेतना की तीन मनोवैज्ञानिक अवस्थाओं में से एक, मनोविज्ञान में मन का वह नीचे दबा हुआ सुप्त-प्राय अंश जिसमें ऐसी धारणाएँ, भाव, विचार, संस्कार आदि पड़े-पड़े अपना कार्य करते रहते हैं, जिनका पूरा, प्रत्यक्ष और स्पष्ट भान मनुष्य को नहीं होता, सबकॉन्शेन्स

    विशेष
    . इसका प्रयोग प्राय: 'मन' के पहले रूप में होता है। . वस्तुत: यह होता तो 'चेतन' मन का बहुत बड़ा अंग या अंश ही है परन्तु लोक व्यवहार में 'चेतन' का प्रयोग उसके उसी थोड़े से अंग या अंश के लिए होता है जिसका सब लोगों को सदा और सहज में अनुभव और परिज्ञान होता रहता है। शेष सारा अंश 'अचेतन' ही कहलाता है।

अचेतन के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • जिसमें चेतना का अभाव हो , चेतना- रहित
  • ज्ञान-शून्य , जड़
  • अचैतन्य पदार्थ , जड़ द्रव्य

    उदाहरण
    . चेतन को चित हरति अचेतन, भूखी डोलति

अचेतन के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • जड़

Adjective

  • inert.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा