afiim meaning in hindi
अफ़ीम के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
औषध और नशे के रुप प्रयुक्त होने वाली पोस्ते की ढेढ़ की गोंद
विशेष
. यह काछकर इकट्ठी की जाती है। यह कड़वी,मादक और स्तंभक होती है। इसके खाने से कोष्ठबद्ध होता है और नींद आती है। विशेष मात्रा में यह विषैली और प्राणघातक हो जाती है। इसके लेप से पीड़ा दूर होती है और सूजन उतर जाती है। इसका प्रयोग संग्रहणी, अतिसारादि में होता है। वीर्यस्तंभन की औषधियों में भी इसका प्रयोग होता है। इसके खाने वाले झपकी लेते है और दूध, मिठाई आदि पर बड़ी रुचि रखते हैं। यह नजले को दूर करती है और बद्धावस्था में फुर्ती लाती है।उदाहरण
. सुरेश जब तक अफ़ीम नहीं खा लेता उसे नींद नहीं आती।
अफ़ीम के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअफ़ीम के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअफ़ीम के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- opium
अफ़ीम के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पोस्ते के ढोढ़ी का गोंद जो नशे और दवा के लिए काम में लाया जाता है
अफ़ीम के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक मादक, पुष्पित पोश्त (पौपी) के पौधे डोडों से निकाले दूधिया रस को गाढ़ा करके बनाई गई मादक वस्तु
अफ़ीम के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पोस्त के ढोढे का गोंद, एक तरह का कडुवा व मादक द्रव्य
Noun, Feminine
- opium, narcotic from poppy.
अफ़ीम के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- देखिए : 'अफयू'
अन्य भारतीय भाषाओं में अफ़ीम के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
अफीम - ਅਫੀਮ
गुजराती अर्थ :
अफीण - અફીણ
उर्दू अर्थ :
अफ़ीम - افیم
कोंकणी अर्थ :
अफू
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा