agaah meaning in hindi
अगाह के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; विशेषण
-
अथाह, बहुत गहरा
उदाहरण
. अब लेइ गए देइ ओहि सूरी। तेहि सौं अगाह बिया तुम्ह पूरी। -
अत्यंत, बहुत अधिक
उदाहरण
. जो जो सुनै धुनै सिर राजहिं प्रीति अगाह। -
गंभीर, चिंतित, उदास
उदाहरण
. जबाहि सुरुज कइ लागा राहू। तबहि कमल मन भयो अगाहू।
हिंदी ; क्रिया-विशेषण
-
आगे से, पहले से
उदाहरण
. चाँद क गहन अगाह जनावा।
फ़ारसी ; विशेषण
-
अवगत, विदित, प्रकट, ज्ञात मालूम
उदाहरण
. जस तुम काया कीन्हेंउ दाहू। सो सब गुरु कहँ भयउ अगाहू।
अगाह के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअगाह के अवधी अर्थ
विशेषण
- समय से पहले तैयार (फसल, फल आदि)
विशेषण
- सूचित, विज्ञापित
अगाह के कन्नौजी अर्थ
विशेषण
- समय से पहले तैयार होने वाली. (फसल) 2. पहले से सूचना देना या होना
अगाह के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चेतावनी, संकेत, सावधान, सूचित
अगाह के ब्रज अर्थ
विशेषण
-
अगाध , अगम्य , अथाह
उदाहरण
. निगम को अगाह, सहस आनन नहिं जाने ।
अगाह के मगही अर्थ
विशेषण
- जानकार, सूचित
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा