अगम

अगम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अगम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अज्ञात,

विशेषण

  • गूढ़, अगम्य गुप्त, आगामी

अगम के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • inaccessible, unattainable
  • incomprehensible
  • hence अगमता (nf)

अगम के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जहाँ कोई जा न सके, न जाने योग्य, पहुँच के बाहर, दुर्गम, अवघट

    उदाहरण
    . है आगै परबत की पाटी। बिषम पहार अगम सुटि घाटी। . अव अपने यदुकुल समेतलै दूरि सिधारे जीति जवन। अगम सू पंथ दूरि दक्षिण दिसि तहँ सुनियत सखि सिंधु लवन।

  • न चलने वाला, चलने के अयोग्य, अगंता
  • अजंगम, स्थावर
  • विकट, कठिन, मुश्किल

    उदाहरण
    . एक लालसा बड़ि उर माही। सुगम अगम कहि जात सो नाहीं।

  • न मिलने योग्य, दुर्लभ, अलभ्य

    उदाहरण
    . सुनु मुनीसबर दरसन तोरे। अगम न कछु प्रतीति मन मोरे।

  • अपार, अत्यंत, बहुत

    उदाहरण
    . समुझि अब निरखि जानकी मोहिं। बड़ो भाग गुनि अगम दसानन सिव बर दीनौ तोहिं।

  • न जानने योग्य, बुद्धि के परे, दुर्बोध

    उदाहरण
    . अविगत गति कछु कहत न आवै। सब विधि अगम बिचारहिं तातै सूर सगुन लीला पद गावै।

  • बहुत गहरा, अथाह, गहन

    उदाहरण
    . तिन कहुँ मानस अगम अति जिन्हहिं न प्रिय रघुनाथ।

  • विशाल, बड़ा

    उदाहरण
    . कैसे बचे अगम तरु कैं तर मुख चूमति यह कहि पछितावतिँ।

  • जिसे वश में न किया जा सके, सुदृढ़

    उदाहरण
    . लंका बसत दैत्य अरु दानव उनके अगम सरीर।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • शास्त्र, आगम

    उदाहरण
    . तुलसी महेस को प्रभाव भाव ही सुगम, निगम अगम हू को जानिबो गहनु है।

  • वृक्ष
  • आगम, आवाई

    उदाहरण
    . देखौ माई स्याम सुरति अब आवै। दादुर मोर कोकिला बोलैं पावस अगम जनावै।

  • पर्वत

अगम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अगम के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

अगम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अपार, दुर्गम

अगम के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • गहरा

अगम के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अगम्य, जहाँ कोई न जा सके, दुर्गम, गहन

    उदाहरण
    . जीव जल थल जिते, बेष धरि-धरि तित, अटत दुरगम अगम अचल भारे।

  • न मिलने योग्य, दुर्लभ

    उदाहरण
    . भक्त जमुने सुगम, अगम और।

  • अपार, अत्यंत, बहुत, असंख्य

    उदाहरण
    . आगम अगम तंत्र सोधि, सब जंत्र मंत्र, निगम निवारिये कौं केवल अयान है।

  • न जानने योग्य, बुद्धि के परे, दुर्बोध

    उदाहरण
    . सब विधि अगम बिचारहिं तातै, सूर सगुन लीला पद गावै।

  • विशाल, बहुत बड़ा

    उदाहरण
    . कैसे बचे अगम तरु कै तर मुख चूमति, यह कहि पछितावति।

  • सुदृढ़, जिसे वश में न किया जा सके

    उदाहरण
    . लंका बसत दैत्य अरु दानव, उनके अगम सरीर।

  • न चलने वाला, स्थावर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आगमन, अवाई, आना

    उदाहरण
    . दादुर मोर कोकिला बोले, पावस अगम जनावै।

  • आगम, शास्त्र

अगम के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • दुर्गम, अथाह, दुर्बोध

Adjective

  • inaccessible, incomprehensible, difficult to reach.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा