अगुआ

अगुआ के अर्थ :

अगुआ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a leader
  • pioneer, forerunner
  • guide

अगुआ के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अग्रसर, आगे चलने वाला व्यक्ति, अग्रणी

    उदाहरण
    . मुश्किलों से पहले अगुआ ही टकराता है।

  • मुखिया, प्रधान, नायक, सरदार, नेता

    उदाहरण
    . नरेंद्र मोदी भाजपा के मुखिया हैं।

  • पथप्रदर्शक, मार्ग बताने वाला, रहनुमा

    उदाहरण
    . ततखन बोला सुआ सरेखा। अगुआ सोइ पंथ जेइ देखा।

  • विवाह की बातचीत चलाने वाला, विवाह ठीक करने वाला, घटक, कौतुकी

    उदाहरण
    . लड़की के पिता बार-बार अगुआ को धन्यवाद दे रहे थे।

  • आगा, आगे का भाग

    उदाहरण
    . घर का अगुआ सुंदर होना चाहिए।

अगुआ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आगे आना, शादी विवाह में वर और कन्या पक्ष के बीच का समझौता करने वाला, मुखिया बनना, सामने आना, अग्रसर होना

विशेषण

  • आगे जाने वाला, मुखिया, शादी व्याह लगाने वाला

अगुआ के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • नेता

अगुआ के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • नेता. 2. आगे-आगे चलने वाला, मुखिया, ब्याह तय कराने वाला, पहल करने वाला

    उदाहरण
    . तुम बिआउ करन कउ बलम अगुआ ते गउने कउ टूटि परी तलवारि (हरी-ऊभन साको)

अगुआ के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आगे होकर कार्य करने वाला, कार्य का सबसे पहले दायित्व सँभालने वाला

अगुआ के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • लडके के व्याह के निमित्त आए लोग, विवाह का मध्यस्थ, घटक

अगुआ के बुंदेली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • आगे चलने वाला, वह जो दुसरों के आगे चले, वह जिसके पीछे और लोग चलें,

    उदाहरण
    . उदा. अगुआ भयउ शेख बुरहाना, दूसरों का पथ प्रदर्शन करने वाला, वह जो सबसे आगे बढ़कर किसी काम में हाथ बढ़ाये, वह जो औरों का प्रतिनिधित्व करे, नेता, सरदार, नायक।

अगुआ के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • आगे चलने वाला , नेता, मुखिया , प्रधान नायक , पथ प्रदर्शक
  • विवाह की बात-चीत चलाने वाला बिचौलिया, अक० अगुआ बनना , सक० अगुआ बनाना

अगुआ के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिचौलिया, शादी-विवाह ठीक कराने वाला व्यक्ति;

    उदाहरण
    . अगुआ के काम दुलहा पक्ष आ दुलहिन पक्ष के बीच मध्यस्थता कइलह।

  • नेता, पथ-प्रदर्शक;

    उदाहरण
    . जब समाज के अगुआ सुतल बा, तब जनता कइसे जागी।

Noun, Masculine

  • matchmaker, arranger of marriages.
  • guide, torchbearer.

अगुआ के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • नायक, नेता, प्रधान, अग्रगण्य; रास्ता दिखाने वाला व्यक्ति; वर ठीक करने वाले लोग, बस्तुहार; यौ. अगुआ-बरतुहार

अगुआ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अग्रगामी, मुखिआ, प्रमुख
  • घटक, वैवाहिक वार्ताकार
  • चूड़िक आगाँ पहिरबाक वलय

Noun

  • leading person, pioneer.
  • marriage negotiator.
  • front bracelet.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा