ajantaa meaning in hindi

अजंता

  • स्रोत - देशज

अजंता के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दक्षिण भारत में सह्याद्रि पर्वत की गोद में बहन वाली वागुरा नदी की घाटी में स्थित एक स्थान जो अपने 19 कलात्मक गुफा मंदिरों के लिए दुनियाभर में विख्यात है

    विशेष
    . मध्य रेलवे की इंटारसी बंबई शाखा पर स्थित जलगाँव स्टेशन से उतरकर फरदापुर होते हुए अजंता जाने का मार्ग है। गुफाएँ प्राकृतिक नहीं हैं, बल्कि पत्थर के ठोस पहाड़ों को काट-काटकर भारतीय कारीगरों द्वारा निर्मित हैं। वास्तु, शिल्प और चित्र इन तीनों कलाओं का चरमोत्कर्ष इन गुफाओं में दृष्टिगोचर होता है जिसका निर्माणकाल ई॰ पू॰ दूसरी शती (गुहा संख्या 10, 12, 13) से लेकर 7 वीं शती तक (बिहार गुहा 1, 2) है। आरंभिक गुहाओं में बोद्धों की हीनयान शाखा के प्रभाव दृष्टिगोचर होते हैं। शिल्प और चित्रों में भगवान् बुद्ध की प्रधानना है। 19 वीं गुहा सर्वोत्कृष्ट है। इसके भित्तिचित्रों में भगवान बुद्ध और उनके जीवन की विविध घटनाएँ एवं विभिन्न जातक कथाओं के चित्र अत्यंत सधे हाथों से अंकित हैं। रंग ऐसे पक्के और चटकीले हैं, मानो कारीगर ने उन्हें अभी अभी समाप्त किया है। 50 फुट से अधिक प्रशस्त मंडप के ऊपर की छत तक अलंकृत है। अन्यान्य गुफाओं की चित्र समृद्धि भी अत्यंत उच्च कोटि की है। ये गुफाँएँ भारतीय स्वर्णयुग के सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक उपलब्धियों की प्रत्यक्ष साक्षी हैं।

    उदाहरण
    . हम लोग अगले सप्ताह पर्यटन के लिए अजंता जाने वाले हैं।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा