अक

अक के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - इक, इक्क

अक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाप , पातक
  • दुःख
  • सर्प (को॰)
  • चिन्ह (को॰)
  • इस लोक में बुरा माना जाने वाला और परलोक में अशुभ फल देने वाला कर्म
  • मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है
  • सुख का अभाव
  • सुख का विरोधी भाव, कष्ट, दुःख, विपत्ति आदि, पुं० [सं० अघ] पाप, उदा०-बरबस करत बिरोध हठि, होन चहत अक-हीन, -तुलसी, पुं० = आक (मदार)
  • सुख का अभाव
  • सुख का विरोधी भाव, कष्ट, दुःख, विपत्ति आदि, पुं० [सं० अघ] पाप, उदा०-बरबस करत बिरोध हठि, होन चहत अक-हीन, -तुलसी, पुं० = आक (मदार)

विशेषण

  • 'एक'

    उदाहरण
    . कहौं फकीर अक खुदा गुसाई ।

  • अकेला या गिनती में शून्य से ऊपर तथा दो से कम
  • इकाइयों में सबसे छोटी और पहली पूरी संख्या या इसको दर्शाने वाला अंक
  • पद्य अर्थात कविता, गीत आदि में लय निर्मिति व मात्रा संतुलन हेतु दीर्घ मात्रा के स्थान पर ह्रस्व मात्रा रखने के लिए 'एक' शब्द का लघु रूप

अक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

अक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an allomorph of एक used as the first member in numerous compound words

अक के कन्नौजी अर्थ

इक

विशेषण

  • एक

अक के बुंदेली अर्थ

इक

उपसर्ग

  • एक के अर्थ का द्योतक उपसर्ग जैसे इकन्नी, इकईस, इकतीस, इकता-तीस आदि,

अक के ब्रज अर्थ

इक, इक्क

अकर्मक क्रिया

  • ऊबना, उकताना, घबराना

अक के हरियाणवी अर्थ

  • सा

    उदाहरण
    . थोड़ाक-थोड़ा सा, घणाक-घणा सा


अव्यय

  • 'कि' संयोजक शब्द

    उदाहरण
    . यो कर लिया अक ना

  • क्या

    उदाहरण
    . अक यो काम कर लिया?

  • एक अतिरिक्त संयोजक जिसका कोई अर्थ नहीं निकलता

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा