अकबक

अकबक के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

अकबक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • wish-wash
  • disconnected utterances, nonsense

अकबक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पागलों की तरह कही हुई व्यर्थ की बातें, निरर्थक वाक्य, असंबद्ध या अनर्गल प्रलाप, अंड-बंड, अनाप-शनाप

    उदाहरण
    . जैसे कछु अकबक बकत है आज हरि, तैसई जानि नावँ मुख काहू की निकसी जाय।

  • घबराहट, चिंता, धड़क, खटका

    उदाहरण
    . सकपक होत पंकजासन परम दीन, अकबक भूलि जात गरुडनसीन के।


विशेषण

  • भौंचक्का, चकित, निस्तब्ध

    उदाहरण
    . यह वृत्तांत सुन वह अकबक रह गया।

अकबक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अकबक के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • अनाप-सनाप बोलने की क्रिया

विशेषण

  • व्याकुल, अस्थिर

क्रिया

  • अनाप-सनाप बोलने की क्रिया

विशेषण

  • भौच्चका होना, परेशान होना, असंतुलित

अकबक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • असम्बद्ध प्रलाप, इधर-उधर की निरर्थक बात; घबराहट या विकलता की ऐसी स्थिति जिसमें मनुष्य उक्त प्रकार की असम्बद्ध बातें करता है (15) (वृ०हि०/9)

अकबक के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रलाप, निरर्थक कथन

Noun, Feminine

  • chatter, nonsense, incoherent talk, a state of dilemma.

अकबक के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • भौंचक, हक्का-बक्का

अकबक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनाप शनाप, निरर्थक बातें, घबराहट,

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • चकित, भौचक्का

अकबक के ब्रज अर्थ

अकबक'

क्रिया-विशेषण, विशेषण, पुल्लिंग

  • असम्बद्ध प्रलाप , निरर्थक बात या शब्द

    उदाहरण
    . जैसे कछु अकबक बकत है आज हरि, तैसइ जानि नाव मख काहू को निकसि जाय ।

  • घबड़ाहट , चिन्ता

    उदाहरण
    . इंद्र जू के अकवक, धाता जू के धकपक संभु के जू के सकपक, केशोदास को कहै ।

  • होश-हवास , सुधि , चतुराई
  • भौचक्का , चकित , निस्तब्ध
  • संभ्रमित होकर , घबराये हुए, घबराकर

    उदाहरण
    . कोप मघवा को लोग अकबक जोहैं री ।


  • चौंकना , भौंचक रह जाना
  • श्रेष्ठ

अकबक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • भौंचकापन; हाँ याना संबंधी अनिर्णय; शंका, भ्रम; बेकार की बात

विशेषण

  • भौंचक, भ्रमित

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा