अंड

अंड के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - कोश

अंड के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an egg

अंड के हिंदी अर्थ

अँड, अण्ड

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जीव-जन्तुओं में स्त्री जाति का वह जीवाणु जो पुरुष जाति के वीर्य के संयोग से नए जीव का रूप धारण करता है, अंडा

    उदाहरण
    . अललपच्छ का अंड ज्यों उलटी चले अस्मान।

  • अंडकोश, फोता

    उदाहरण
    . उसके अंड में घाव हो गया है।

  • अनंत लोकों अर्थात् तारों, ग्रहों, नक्षत्रों, आदि से युक्त संपूर्ण विश्व, ब्रह्मांड, लोकपिंड, लोकमंडल

    उदाहरण
    . जिअन मरन फल दसरथ पावा। अंड अनेक अमल जस छावा।

  • वीर्य, शुक्र
  • कस्तूरी की थैली जो कस्तूरी मृगों की नाभि में होती है, कस्तूरी का नाफ़ा, मृगनाभि

    उदाहरण
    . अंड का नाफ़ा ही कस्तूरी मृग की अकाल मृत्यु का कारण होता है।

  • पंच आवरण, देखिए : 'कोश'
  • कामदेव

    उदाहरण
    . अति प्रचंड यह अंडमहाभट जहि सबै जग जानत। सो मव्हीन दीन ह्वौ बपुरो कोपि धनुष शर तानत।

  • मकानों की छाजन के ऊपर के गोलकलश जो शोभा के लिए बनाए जाते हैं

    उदाहरण
    . अंड टूक जाके भस्मती सौ ऐसा राजा त्रिभुवनपति। . वटेबर षग्ग क्मद्ध निसार। तुटै बर देवल अंड अधार।

  • शिव का एक नाम
  • रेंड़ के बीज जो औषध के काम आते हैं और जिनका तेल रेचक होता है

    उदाहरण
    . वैद्यराज अंड के तेल से दवा बना रहे हैं।

  • लगभग छह-सात हाथ ऊँचा एक पौधा जिसके बीजों से तेल निकाला जाता है

    उदाहरण
    . अंड का फल कँटीला होता है।

अंड के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंड के अवधी अर्थ

  • अंडा; अंडकोष के भीतर की गोली

अंड के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंडा
  • अंडकोश
  • शून्य

Noun, Masculine

  • egg; bag containing testicles; sign of zero

अंड के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षियों आदि का अंडा

    उदाहरण
    . अंड अनेक अमल जस छाबा।

  • अंडकोश
  • वीर्य
  • विश्व, ब्रह्मांड
  • कामदेव
  • मृग की नाभि जिसमें कस्तूरी रहती है

अंड के ब्रज अर्थ

अंडा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंडा
  • वीर्य
  • फोता

    उदाहरण
    . अति प्रचंड यह अंड महाभट जाहि सबै जग जानत।

  • ब्रह्मांड, विश्व

    उदाहरण
    . पुनि सबकौं रचि अंड, आपु में आपु समाए।

  • कामदेव

अंड के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षियों तथा अन्य तिर्यक योनि के जंतुओं का अंडा
  • अंडकोश
  • साँड़, भैंसा, मृग आदि का लटकता अंडकोश

अंड के मैथिली अर्थ

अण्ड

संज्ञा, आलंकारिक

  • अंडा
  • वीर्य, शुक्राणु

Noun, Classical

  • egg
  • testicle

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा