अंग

अंग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - योग

अंग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a limb
  • member
  • body
  • part
  • component
  • organ

अंग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, बदन, देह, गात्र, तन, जिस्म

    उदाहरण
    . अभिशाप ताप की ज्वाला से जल रहा आज मन और अंग।

  • शरीर का भाग अवयव

    उदाहरण
    . भूषन सिथिल अग भूषन सिथिल अंग।

  • भाग, अंश, टुकड़ा
  • खंड, अध्याय

    उदाहरण
    . 'गुरूदेव कौ अंग', 'चितावनी कौ अंग', 'सूषिम मारग कौ अंग'।

  • ओर, तरफ़, पक्ष

    उदाहरण
    . तात स्वर्ग अपबर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग। तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग।

  • भेद, प्रकार, भाँति, तरह

    उदाहरण
    . अंग अंग नीके भाव गूढ भाव के प्रभआव, जानै को सुभाव रूप पटि पहिचानी है। . कृपालु स्वामी सारिखो, राखै सरनागत सब अंग बल बिहीन को।

  • आधार, आलंबन

    उदाहरण
    . राधा राधारमन को रस सिगार में अंग।

  • सहायक, सुहृद, पक्ष का, तरफ़दार

    उदाहरण
    . रौरे अंग जोग जग को है।

  • एक संबोधन, प्रिय, प्रियवर

    उदाहरण
    . यह निश्चय ज्ञानी को जाते कर्ता दीखै करै न अंग।

  • जन्मलग्न (ज्योतिष)
  • प्रत्यय युक्त शब्द का प्रत्यय रहित भाग, प्रकृति (व्याकरण)
  • छह की संख्या

    उदाहरण
    . बरसि अचल गुण अंग ससी संवति, तवियौ जस करि श्रीभरतार।

  • 13 वेद के 6 अंग, यथा- शिक्षा, कल्प, व्याकरण , निरूत्क, ज्योतिष और छंद, वेदांग
  • नाटक में शृंगार और वीर रस को छोड़कर शेष रस जो अप्रधान रहते हैं
  • नाटक में नायक या अंगी का कार्यसाधक पात्र

    उदाहरण
    . 'वीरचरित' में सुग्रीव, अंगद, विभीषण आदि।

  • नाटक की 5 संधियो के अंतर्गत एक उपविभाग
  • मन

    उदाहरण
    . सुनत राव इह कथ्थ फुनि, उपजिय अचरच अंग। सिथिल अंग धीरज रहित, भयो दुमति मति पंग।

  • साधन जिसके द्वार कोइ कार्य संपादित किया जाए
  • सेना के चार अंग व विभाग, यथा— हाथी, घोड़े, रथ और पैदल, चतुरंगिणी
  • राजनीति के सात अंग, यथा — स्वामी, अमात्य, सुहृद्, कोष, राष्ट्र, दुर्ग और सेना
  • योग के आठ अंग, यथा— यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा और समाधि
  • बंगाल में भागलपुर के आसपास का प्राचीन जनपद जिसकी राजधानी चंपापुरी थी, कहीं-कहीं विस्तार वैद्यानाथ से लेकर भुवनेश्वर (उड़ीसा, उत्कल) प्रदेश तक लिखा है
  • ध्रुव के वंश का एक राजा
  • एक भक्त का नाम
  • उपाय
  • लक्षण, चिह्न
  • किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है

    उदाहरण
    . इस संस्था के पाँच अंग हैं ।

  • शरीर का कोई भाग जिससे कोई विशेष कार्य सम्पादित होता है

    उदाहरण
    . शरीर अंगों से मिलकर बना है ।

  • कर्ण का राज्य
  • उन अंगों या अवयवों में से कोई एक, जिनके योग से कोई वस्तु बनी हो
  • किसी प्राणी के सब अंगों का समूह जो एक इकाई के रूप में हो
  • नाटक की पाँच संधियों में से एक।
  • कार्य का भाग या अंश, जैसे-आँकड़े जुटाना शोधकार्य का एक आवश्यक अंग है
  • अवयव
  • किसी संस्था या संगठन का विभाग, जैसे- भाषा-केंद्र, पुस्तकालय आदि विश्वविद्यालय के ही अंग हैं
  • पक्ष; आयाम; पार्श्व; तरफ़
  • शरीर, देह, अंग उभरना, जवानी आना, यौवन का प्रारम्भ होना, अंग एड़ा करना ऐंठ, बल या शेखी दिखाना, अंग करना, ग्रहण या स्वीकार करना, अपना या आत्मीय बनाना, अंग चुराना, लज्जा से संकुचित होना, अंग टूटना थकावट, रोग आदि के कारण शरीर के विभिन्न अंगों में पीड़ा होना, जिसके फल स्वरूप अंगड़ाई आती है, अंग ढीले होना, थक जाना, वृद्ध हो जाना, अंग तोड़ना अंगड़ाई लेना, शारीरिक पीड़ा या कष्ट के कारण बार-बार अंग पटकना, छट-पटाना, अंग देना थोड़ा आराम करना, अंग में नमाना, अति प्रसन्न होना, सूर, अंग मुस्कराना, अति प्रसन्न दिखाई पड़ना, प्रसन्नता से रोमांचित हो जाना (ग) शारीरिक सौन्दर्य का खिलना। अंग मोड़ना = (क) शरीर के अंगों को लज्जावश छिपाना। (ख) भय या संकोच के कारण पीछे हटना। उदा०-खेलै फाग अंग नहिं मोड़े सतगुरु से लपटानी। कबीर। (किसी के) अंग लगना = (क) (किसी के) गले लगना। (ख) संभोग करना। (खाद्य पदार्थों का) अंग लगना खाद्य पदार्थों के उपभोग से शरीर की पुष्टि या वृद्धि होना। (रोगी के) अंग लगना = बहुत दिनों से बिस्तर पर पड़े रहने से शरीर में घाव या शय्या-त्रण होना। अंग लगाना = गले लगाना। (कन्या को) अंग लगाना = (कन्या को वर के) सुपुर्द करना, सौंपना या विवाह में देना। फूले अंग न समाना = बहुत ही प्रसन्न होना।
  • शरीर का कोई भाग, जैसे- हाथ, पैर आदि
  • भाव, नृत्य या संगीत में शरीर के विभिन्न अंगों द्वारा मनोभाव प्रकट करने की क्रिया

विशेषण

  • अप्रधान, गौण
  • उलटा, प्रतीप
  • प्रधान
  • निकट, समीप
  • अंगोंवाला

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आज्ञा, आदेश

    उदाहरण
    . सो निज स्वामिनि अंग सुनि क्रमिय सुअथ्थह कब्ब।

अंग से संबंधित मुहावरे

अंग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर बदन, देह

अंग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देह. 2. शरीर के विभिन्न अवयव. जैसे- हाथ, पैर आदि. मुँह,

अंग के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, बदन, देह , 2. देह का कोई भाग, अवयव

Noun, Masculine

  • body, parts of the body, part, limb, organ.

अंग के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, विशेष कर गुप्तांग, अपने अंग से उत्पन्न संतान, शरीर के अव्यव

अंग के ब्रज अर्थ

अंगा करिबो

पुल्लिंग

  • शरीर का अवयव

    उदाहरण
    . गति के भार महाउरै अंग अंस के भार ।

  • अंक , गोद

    उदाहरण
    . सूरज अंग मनौ सनि राजे ।

  • विभाग, भेद , प्रकार

    उदाहरण
    . छः षडंग-वेदांग-१. शिक्षा, २. कल्प, ३. व्याकरण, ४. निरुक्त, ५. ज्योतिष, ६. छंद। . अंग छ-सातक आठक सों भव तीनिहु लोक में सिद्धि भई है । . आठ-योगांग--१. यम, २. नियम, ३. आसन, ४. प्राणायाम, ५. प्रत्याहार, ६. धारणा, ७. ध्यान, समाधि। . सात राज्यांग—१. राजा, २. मंत्री, ३. पुरोहित, ४. खजाना, ५. देश, ६. दुर्ग, ७. सेना।

  • पक्ष

    उदाहरण
    . हर ज्यों अनंग पर गरुड़ भुजंग पर कौरव के अंग पर पारथ ज्यों पेखिए ।


  • अंगीकार करना, अपनाना

    उदाहरण
    . जथा सक्ति सब करत भक्ति मन बच करि अंगा ।


पुल्लिंग

  • अंग देश (बिहार के भागलपुर क्षेत्र का प्राचीन महाभारत से बुद्ध काल तक-नाम)

अंग के मगही अर्थ

संज्ञा

  • शरीर, देह; अवयव. शरीर का भाग; भाग, अंश; उपाय, युक्ति; मनोयोग, मन; जैनधर्म का एक प्रसिद्ध ग्रंथ; मगध और बंग के बीच स्थित भागलपुर के आस-पास का एक प्राचीन राज्य; अंगदेश; (अलंग) ओर, तरफ

अंग के मैथिली अर्थ

अङ्ग, अङ

संज्ञा

  • आङ, देह
  • अवयव
  • भाग

  • देह

Noun

  • body.
  • limb.
  • component, part.

  • body. See below.

अंग के मालवी अर्थ

  • अंग, शरीर का भाग

अन्य भारतीय भाषाओं में अंग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

उज़्व - عضو

उज़्व - عضو‏، ركن

जिस्म - جسم

पंजाबी अर्थ :

अंग - ਅੰਗ

गुजराती अर्थ :

अवयव, अंग - અવયવ, અંગ

शरीर - શરીર

देह - દેહ

भाग - ભાગ

कोंकणी अर्थ :

आंग

कूड

शरीर

भाग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा