अंजन

अंजन के अर्थ :

अंजन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • collyrium an eyesalve

अंजन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • श्यामता लाने या रोग दूर करने के निमित्त आँख की पलकों के किनारे पर लगाने की वस्तु, काजल, आँजन

    उदाहरण
    . अंजन रंजन हुँ बिना खंजन गंजन नैन।

  • आँख में अंजन लगाने का कार्य
  • सुरमा
  • सोलह शृंगारों में से एक
  • स्याही, रोशनाई

    उदाहरण
    . उदित अंजन पै अनोखी देव अग्नि जराय।

  • रात, रात्रि
  • सिद्धांजन जिसके लगाने से कहा जाता है कि ज़मीन में गड़े ख़ज़ाने आदि दिखाई पड़ते हैं

    उदाहरण
    . निरंजन बने नयन अंजन।

  • माया
  • पश्चिम दिशा
  • अलंकारों में प्रयुक्त व्यंजना वृत्ति का एक भेद जिसमें कई अर्थों वाले किसी शब्द का प्रयोग किसी विशेष अर्थ में हो और वह अर्थ दूसरे शब्द या पद के अर्थ से स्पष्ट हो, अभिधामूलक व्यंजना वृत्ति
  • दीपक, दीया
  • पश्चिम दिशा का दिग्गज
  • एक पर्वत का नाम, कृष्णांजनगिरि, सुलेमान पर्वत शृंखला, नीलगिरि पर्वत
  • छिपकली, बिस्तुइया
  • एक देश का नाम
  • अग्नि
  • एक जाति का बगला जिसे नटी भी कहते हैं, आँजन

    उदाहरण
    . अंजन जलाशयों के किनारे रहता है।

  • कद्रु से उत्पन्न एक सर्प का नाम
  • एक पार्थिव खनिज द्रव्य जिसका सुरमा बनता है
  • एक पेड़ जो मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, मद्रास, मैसूर आदि में बहुत होता है इसकी लकड़ी श्यामता लिए हुए लाल रंग की और बड़ी मज़बूत होती है, यह पुलों और मकानों में लगती है इससे अन्य सामान भी बनते हैं
  • उपार्जन, कमाना
  • एक बहुवर्षीय घास

    उदाहरण
    . अंजन की लंबाई पचास से पचहत्तर सेमी होती है।


विशेषण

  • काला, सुरमई

    उदाहरण
    . उड़त फुल उड़गन नभ अंतर अंजन घटा घनी।


अंग्रेज़ी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'इंजन'

अंजन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंजन के कन्नौजी अर्थ

अंजनु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आँखों में लगाने का काजल
  • काजल लगाने की क्रिया या भाव
  • स्याही
  • रात
  • दीपक, दीया

अंजन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आँख का सुरमा, काजल
  • स्याही, लेप
  • रेलगाड़ी के आगे का इंजन

अंजन के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काजल

    उदाहरण
    . अंजनु रंजनु हूँ बिना खंजनु गंजनु नैन।

अंजन के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूखा या चूर्ण, सुरमा, देखिए : 'काजल'

अंजन के मैथिली अर्थ

अञ्जन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काजर
  • आँजन
  • कजरी

Noun, Masculine

  • collyrium, black eye-liner
  • eye-salve
  • soot

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा