अंजर-पंजर

अंजर-पंजर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर की ठठरी और उसके जोड़ 2. किसी चीज का ढाँचा

अंजर-पंजर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Sub Phonetic

  • physical frame, skeleton
  • joints of the body

अंजर-पंजर के हिंदी अर्थ

अंजरपंजर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा, देह का बंद, शरीर का जोड़, ठठरी, पसली, हड्डी पसली

    उदाहरण
    . वह इतना दुबला है कि उसका अंजरपंजर दिखाई देता है।


क्रिया-विशेषण

  • अगल बग़ल, पार्श्व में

अंजर-पंजर से संबंधित मुहावरे

  • अंजर-पंजर ढीला होना

    झटके या श्रम आदि के कारण शरीर के सब अंगों और जोड़ों का हिलकर शिथिल हो जाना, शरीर के जोड़ों का उखड़ना या हिल जाना, देह का लस्त होना

अंजर-पंजर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर के अंग या जोड़

अंजर-पंजर के मगही अर्थ

संज्ञा

  • शरीर के ढाँचे की हड्डी, ठठरी, हड्डी-पसली

अंजर-पंजर के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर या ढाँचे आदि के अंग या जोड़, हड्डियों के भिन्न-भिन्न टुकड़े

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा