अंजीर

अंजीर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंजीर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a fig-tree
  • its fruit

अंजीर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गूलर की जाति का एक प्रसिद्ध वृक्ष जिसके फल मीठे होते हैं और खाए जाते हैं

    विशेष
    . यह भारतवर्ष में बहुत जगह होता है, पर अफगानिस्तान, ब्लूचिस्तान और कश्मीर इसके मुख्य स्थान हैं। इसके लगाने के लिए कुछ चूना लगी हुई मिट्टी चाहिए। लकड़ी इसकी पीली होती है। इसके क़लम फाल्गुन में काटकर दूर-दूर क्यारियों में लगाए जाते हैं। क्यारियाँ पानी से खू़ब तर रहनी चाहिए। लगने के दो ही तीन वर्ष बाद इसका पेड़ फलने लगता है और 14 या 15 वर्ष बराबर फल देता रहता है। यह वर्ष में दो बार फलता है। एक बार जेठ-असाढ़ में और फिर फाल्गुन में। माला में गुथे हुए इसके सुखाए हुए फुल अफगानिस्तान आदि से हिंदुस्तान में बहुत आते हैं। सुखाते समय रंग चढ़ाने और छिलके को नरम करने के लिए या तो गंधक की धुनी देते हैं अथवा नमक और शोरा मिले हुए गरम पानी में फलों को डुबाते हैं। भारतवर्ष में पूना के पास खेड-शिवापुर नामक गाँव के अंजीर सबसे अच्छे होते हैं, पर अफ़ग़ानिस्तान और फ़ारस के अंजीर हिंदुस्तानी अंजीरों से उत्तम होते हैं। सुखाया हुआ अंजीर का फल स्निग्ध, पुष्टिकर और रेचक होता है। यह दो तरह का होता है, एक जो पकाने पर लाल होता है और दूसरा काला।

    उदाहरण
    . मेरे घर के सामने अंजीर का एक बाग़ है।

अंजीर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंजीर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गूलर की प्रजाति का एक प्रसिद्ध फल

अंजीर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक फल, मेवा

अंजीर के मैथिली अर्थ

अञ्जीर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का गूलर फल

Noun, Masculine

  • fig

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा