ankush meaning in english
अंकुश के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a hook, elephant-driver's iron hook
- hamulus
- control
अंकुश के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रकार का छोटा शस्त्र या टेढ़ा काँटा जिसे हाथी के मस्तक में गोदकर महावत उसे चलाता या हाँकता है, हाथी को हाँकने का दोमुहाँ काँट या भाला जिसका एक फल झुका होता है, आंकुस, गजबाँक, शृणि
उदाहरण
. मेले में महावत अंकुश से बार-बार हाथी के सिर पर प्रहार कर रहा था। . याका सेवक चतुरतर गननायक सम होइ। या हित अंकुस चिह्न हरि चरनन सोहन सोइ। . कुल अंकुश आरज पथ तजि के लाज सकुच दई ड़ेरै। सूर स्याम कैं रूप लुभाने कैसेहुँ फिरत न फेरे। - प्रतिबंध, रोक, दबाव, नियंत्रण, जैसे— अंकुश में रखना अर्थात प्रतिबंध में रखना
-
अंकुश के आकार की हाथ पैर की रेखा
उदाहरण
. अंकुश बरछी शत्कि पबि गदा धनुष असि तीर। आठ शस्त्र यको चिह्न यह धरत पद बलबीर। -
वह कार्य जो किसी को रोकने या दबाव में रखने के लिए हो
उदाहरण
. बच्चों पर कुछ हद तक अंकुश आवश्यक है। - नियामक वस्तु
- किसी व्यक्ति या संस्था को मनमानी करने से रोकने के लिए तथा दायित्व निर्वाह के लिए उसके अधिकारों या शक्तियों का नियामक
- दबाव
अंकुश के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअंकुश के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअंकुश के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअंकुश के गढ़वाली अर्थ
- नियंत्रण
- वह छोटा दो-मुँहा भाला जिससे हाथी को अपने अनुकूल चलाया और वश में किया जाता है
- control; an iron hook with which elephants are controlled by its driver.
अन्य भारतीय भाषाओं में अंकुश के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
अंकश - ਅੰਕਸ਼
अंकुश - ਅੰਕੁਸ਼
गुजराती अर्थ :
अंकुश - અંકુશ
दाब - દાબ
काबू - કાબૂ
उर्दू अर्थ :
आंकस - آنکس
अंकुशं - انکشں
रोक - روک
कोंकणी अर्थ :
अंकूश
नियंत्रण
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा