अंतरंग

अंतरंग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंतरंग के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • internal, interior
  • intimate
  • private

अंतरंग के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • अत्यंत समीपी, आत्मीय, निकटस्थ, दिली, जिगरी, प्रिय, घनिष्ठ, ख़ास

    उदाहरण
    . वह अपने अंतरंग लोगों का परिचय भी नहीं बताती।

  • पूरी तरह व्यक्तिगत, निजी

    उदाहरण
    . किसी के अंतरंग संबंधों को लेकर चर्चा न करें।

  • आपसी, क़रीबी, अंदरूनी

    उदाहरण
    . उनके अच्छे अंतरंग संबंध हैं।

  • जिसका संबंध अंदर से हो, आंतरिक (‘बहिरंग’ इसका उल्टा है)
  • अभिन्न
  • गोपनीय
  • पारिवारिक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मित्र, दिली दोस्त, आत्मीय, स्वजन

    उदाहरण
    . अनवरी आज इतनी अंतरंग बन गई है।

  • हृदय

    उदाहरण
    . बरदान आज उस गत युग का कंपित करता है अंतरंग।

  • राजाओं के अंतःपुर में जाने वाले अधिकारी
  • भीतरी अंग, प्रच्छन्न अंग

    उदाहरण
    . फुनि पुच्छति इंछिनि सु कहि सौत रूप मनि साल। नौ पुच्छो कैसी कहे अंतरंग सु बिसाल।

अंतरंग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंतरंग के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • आत्मीय, घनिष्ठ
  • अंदरूनी (गुप्त) बातों से संबंध रखने वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर के भीतरी अंग जैसे हृदय, मन, मस्तिष्क आदि

अंतरंग के मैथिली अर्थ

अन्तरङ्ग

विशेषण

  • भीतरी
  • घनिष्ठ

Adjective

  • internal
  • intimate

अन्य भारतीय भाषाओं में अंतरंग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

दिली - دلی

जिगरी - جگری

बातिनी - باطنی

पंजाबी अर्थ :

आपणा - ਆਪਣਾ

घणा - ਘਣਾ

अंदरला - ਅੰਦਰਲਾ

अंदरूनी - ਅਂਦਰੂਨੀ

गुजराती अर्थ :

अंतरंग - અંતરંગ

आत्मीय - આત્મીય

अंदरनुं - અંદરનું

कोंकणी अर्थ :

लागींचो

घनिश्ट

भितरलें

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा