anukuul meaning in hindi
अनुकूल के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; विशेषण
- (व्यक्ति या परिस्थिति) जो इच्छा, रुचि या समय के अनुरूप या उपयुक्त हो, जो किसी के अनुरूप या मुआफिक़ हो
 - पक्ष में रहने वाला, किसी प्रकार की कार्य-सिद्धि या उद्देश्य में सहायक होने वाला, सहायक, हितकर
 - कल्याण करने वाला
 - 
                                                                        प्रसन्न
                                                                                
उदाहरण
. होउ महेस मोहि पर अनुकूला । 
संज्ञा, पुल्लिंग
- वह नायक जो एक ही विवाहित स्त्री में अनुरक्त हो
 - एक काव्यालंकार जिसमें प्रतिकूल से अनुकूल वस्तु की सिद्धि दिखाई जाए
 - राम के दल का एक बंदर
 - सबके प्रिय विष्णु
 
हिंदी ; क्रिया-विशेषण
- 
                                                                        ओर, तरफ़
                                                                                
उदाहरण
. ढाहति भूप रूप तरु मुला । चली बिपत्ति बारिध अनुकूला । 
अनुकूल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअनुकूल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअनुकूल के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- favourable
 - agreeable
 - befitting
 - well-disposed
 - conformable
 
अनुकूल के ब्रज अर्थ
विशेषण
- पक्ष में रहने वाला, समर्थक, सहायक, हितकर
 - 
                                                                        प्रसन्न
                                                                                
उदाहरण
. भए अनुकूल हरि, दियौ तिहि, तुरत बर, जगत करि राज पद अटल पायौ। - 
                                                                        अनुरूप
                                                                                
उदाहरण
. सूरति संगत साजि, स्रवति जस रस लाजि, अंग अनुकूल रतिराज रन जै री। 
पुल्लिंग
- 
                                                                        वह नायक जो एक ही विवाहित स्त्री में अनुरक्त हो
                                                                                
उदाहरण
. दच्छिन-नाइक एक तुही भुवि-भामिनि कौं अनुकूल ह भाव। 
क्रिया-विशेषण
- ओर, तरफ़
 
अकर्मक क्रिया
- पक्ष में होना, हितकर होना
 - 
                                                                        प्रसन्न होना
                                                                                
उदाहरण
. हार चीर मान्यौ तरु फूल्यौ। निरखि स्याम आपुन अनुकूल्यौ। 
अनुकूल के मैथिली अर्थ
विशेषण
- सुखकर, प्रिय, हितकर
 
Adjective
- favorable, conforming, fit
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा